फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sameer Sharma Suicide: सुशांत सिंह राजपूत के बाद सिनेमा को एक और झटका, 'कहानी घर घर की' के इस अभिनेता ने की आत्महत्या

Thu, 06 Aug 2020 01:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 06 Aug 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Sameer Sharma Suicide News:  after sushant singh rajput Kahaani Ghar Ghar Kii actor commit sucide in the age 44
समीर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2020 सिनेमा जगत के लिए काल साबित हो रहा है। जून 2020 में जहां बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया तो वहीं अब मुंबई में एक और अभिनेता ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 44 वर्षीय समीर शर्मा ने मलाड पश्चिम स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में अपने घर पर फांसी पर लगा ली।

Sameer Sharma Suicide News:  after sushant singh rajput Kahaani Ghar Ghar Kii actor commit sucide in the age 44
समीर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए कारण स्पष्ट नहीं है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा भी कहा जा रहा है कि अभिनेता ने दो दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। बता दें कि समीर इससे पहले एक प्रमुख स्वास्थ्य बीमारी से गुजरे थे लेकिन वे ठीक होकर वापस एक्टिंग करने लगे थे। समीर इस समय स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है का हिस्सा थे। वो शो में कुहू के पिता की भूमिका में नजर आ रहे थे।




पढ़ें: Sameer Sharma Suicide: अभिनेता समीर शर्मा ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव

Sameer Sharma Suicide News:  after sushant singh rajput Kahaani Ghar Ghar Kii actor commit sucide in the age 44
अभिनेता समीर शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

समीर शर्मा की मौत के बाद से ही दिवंगत अभिनेता का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गया है। हालांकि ये इंस्टाग्राम अकाउंट वेरिफाइड नहीं है लेकिन इस अकाउंट को समीर शर्मा का ही बताया जा रहा है और साथ ही साथ एक खास कविता लिखे पोस्ट को वायरल किया जा रहा है। इस पोस्ट में लिखी कविता में दर्द साफ महसूस किया जा सकता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@bleedingsoulpoetry @societyofpoetry #bleedingsoulpoetry. Photo by Samir Sharma.

A post shared by Samir Sharma (@samir5d) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sameer Sharma Suicide News:  after sushant singh rajput Kahaani Ghar Ghar Kii actor commit sucide in the age 44
समीर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक समीर शर्मा कुछ दिनों से किसी को नजर नहीं आए थे। वहीं जब उनके फ्लैट से बदबू आनी शुरू हुई तो सोसायटी के चौकीदार ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर जब घर खोला तो पंखे से अभिनेता समीर शर्मा का शव लटकता मिला। ऐसे बताया जा रहा है कि करीब दो दिन पहले ही समीर शर्मा की मौत हो चुकी थी और जब शरीर से बदबू आनी शुरू हुई तो आस पास के लोगों को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

विज्ञापन
Sameer Sharma Suicide News:  after sushant singh rajput Kahaani Ghar Ghar Kii actor commit sucide in the age 44
समीर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि समीर छोटे पर्दे के एक जाने माने कलाकार थे। समीर कई टीवी शोज में नजर आ चुके थे और हर बार उन्होंने अपने किरदारों से सबका दिल जीता था। समीर शर्मा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'ये रिश्ते हैं प्यार के' और  'कहानी घर घर की' सहित कई सीरियल में काम कर चुके हैं। इस पूरे मामले में एक वजह से भी सामने आ रही है कि हो सकता है काम की तंगी के चलते अभिनेता ने ऐसा कदम उठाया हो। लेकिन अभी तक कुछ भी इस मामले में पुख्ता रूप  से नहीं कहा जा रहा है।

पढ़ें: अभिनेता समीर शर्मा ने की आत्महत्या, पुलिस बोली- 'दो दिन पहले हुई खुदकुशी, बीमारी से जूझ रहे थे'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed