फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Election Result 2020: बिहार से हैं इन सितारों का कनेक्शन, इस एक्ट्रेस ने तो की पिता के साथ ताबड़तोड़ रैलियां

Tue, 10 Nov 2020 09:58 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 10 Nov 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
Election Results Bihar 2020 News in Hindi: These Bollywood Actress Born In Bihar Neha Sharma Father ajeet sharma
Bihar Election Result 2020 - फोटो : अमर उजाला

बिहार विधानसभा (Bihar Election Result 2020) की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। खबर लिखें जाने तक शुरुआती रुझानों में महागठबंधन 124 सीटों पर तो एनडीए गठबंधन 109 सीटों पर आगे चल रही है। चिराग पासवान की पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है। इस चुनाव में भागलपुर के विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा की बेटी नेहा शर्मा और शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव की खूब भागीदारी देखी गई। रुझानों में बॉलीवुड से राजनीति का रुख करने वाले लव सिन्हा फिलहाल BJP के नितिन नवीन से पीछे हैं। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिनका जन्म बिहार में हुआ और उनका डंका आज पूरी दुनिया में बजता है।

Election Results Bihar 2020 News in Hindi: These Bollywood Actress Born In Bihar Neha Sharma Father ajeet sharma
Neha Sharma - फोटो : फाइल फोटो

नेहा शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा का जन्म भागलपुर में हुआ था। उनके पिता कांग्रेस के नेता हैं और नेहा ने राजनीति छोड़कर फिल्मों का रुख किया और सफल हुईं। हालांकि चुनावी माहौल में वह अपने पिता का साथ देती हुई नजर आती हैं। उन्होंने अपने पिता भागलपुर के विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी अजित शर्मा के लिए कई रोड शो किए जिसमें भारी भीड़ देखने को मिली। नेहा शर्मा ने 2007 में तेलुगू फिल्म 'चिरुता' से फिल्मों करियर की शुरुआत की। वहीं, नेहा ने मोहित सूरी की फिल्म 'क्रूक' हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था।
 

Election Results Bihar 2020 News in Hindi: These Bollywood Actress Born In Bihar Neha Sharma Father ajeet sharma
लव सिन्हा - फोटो : Instagram:@luvsinha

लव सिन्हा

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बांकीपुर सीट (Bankipur Seat) पर मतगणना शुरू हो गई है। यहां से बीजेपी के ही मौजूदा विधायक नितिन नवीन फिलहाल आगे चल रहे हैं। लव सिन्हा ने भी फिल्मों में किस्मत आजमाई लेकिन उनकी सिक्का चला नहीं। वह जेपी दत्ता की फिल्म पलटन में काम कर चुके हैं। अभिनेता से नेता बने लव सिन्हा (Luv Sinha) बीजेपी (BJP) के बागी शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे हैं। इस बार की चुनावी रैली में लव सिन्हा के पक्ष में वोट मांगने के लिए कांग्रेस व महागठबंधन के दिग्गज नेताओं के साथ ही बॉलीवुड के कुछ सितारे भी पहुंचे थे। अब देखना होगा कि ये रैलियां लव की जीत में मददगार साबित होती हैं या नहीं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आज बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत काठपुल दक्षिण मंदीरी का दौरा कर लोगों से विकास के लिए सहयोग और समर्थन माँगा।#Biharelections #Bankipur #Biharputra #Democracy #Patna

A post shared by Luv S Sinha (@luvsinha) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Election Results Bihar 2020 News in Hindi: These Bollywood Actress Born In Bihar Neha Sharma Father ajeet sharma
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी सिन्हा

इंडस्ट्री में ट्रेडिशनल लुक से एंट्री करने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अब बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। एक समय में खूब मोटी रहीं सोनाक्षी की गिनती आज फिट एक्ट्रेस में होती है। सोनाक्षी का ताल्लुक भी बिहार से है। सोनाक्षी शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। इस बार के विधानसभी चुनाव में वह अपने भाई के समर्थन में रैलियां करती नजर आईं थीं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अब और क्या लिखें ? हमारी प्यारी बहन @aslisona की बात सुनिए और कल यानी 3 नवंबर मंगलवार को ईवीएम मशीन के क्रं. सं. 2 पंजा ✋छाप पर बटन दबाकर आप मुझे, मतलब की आपका अपना बिहार पुत्र लव सिन्हा को भारी से भारी मतों से विजयी बनाए। जय बिहार, जय हिंद। #bankipur #Biharelections #Voteforluvsinha #Shotgunjunior #patna

A post shared by Luv S Sinha (@luvsinha) on



 
विज्ञापन
Election Results Bihar 2020 News in Hindi: These Bollywood Actress Born In Bihar Neha Sharma Father ajeet sharma
संदली सिन्हा - फोटो : फाइल फोटो

संदली सिन्हा

संदली सिन्हा ने अपनी दमदार एक्टिंग, मासूम आंखों और मुस्कुराहट से ना सिर्फ लोगों के दिलों पर राज किया बल्कि इस फिल्म के जरिए रातोंरात उनका करियर चमक गया था। संदली का जन्म मुजफ्फरपुर में हुआ था। पहली फिल्म 'तुम बिन' से संदली जितनी हिट हुईं उसके बाद उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। संदली सिन्हा अब पति के साथ करोडो़ं का बिजनेस संभाल रही हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed