फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत केस: ऑटो रिक्शा से घूमकर जांच कर रही बिहार पुलिस, रिया चक्रवर्ती के सवाल पर दिया ये जवाब, देखें वीडियो

Sat, 01 Aug 2020 04:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 01 Aug 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Bihar Police leave in an auto rickshaw after visiting Bandra Police Station Sushant Singh Rajput case
बिहार पुलिस - फोटो : ANI

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 34 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। अब एक्टर के कथित खुदकुशी मामले में महाराष्ट्र सरकार की किरकिरी होने लगी है। मुंबई पुलिस की तरफ से इस मामले में की गई जांच पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। रिया चक्रवर्ती पर केस दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई जांच के लिए गई हुई है। सोशल मीडिया पर बिहार पुलिस का एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो को देखने के बाद लोग मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार को ट्रोल कर रहे हैं।

Bihar Police leave in an auto rickshaw after visiting Bandra Police Station Sushant Singh Rajput case
बिहार पुलिस की टीम - फोटो : ANI

दरअसल बिहार पुलिस की जांच टीम इन दिनों मुंबई में है। वह कभी  रिया चक्रवर्ती के घर तो कभी सुशांत से जुड़ी कंपनियों के चक्कर लगा रही है। जानकारी के मुताबिक इन सब कामों में महाराष्ट्र पुलिस जरा सी भी मदद नहीं कर रही है। ANI पर जो वीडियो जारी किया गया है उसके मुताबिक कि महाराष्ट्र पुलिस ने बिहार पुलिस को गाड़ी तक मुहैया नहीं कराई है। इस वजह से बिहार पुलिस को ऑटो में बैठकर ही जांच के लिए जगह-जगह जाना पड़ रहा है।
 

Bihar Police leave in an auto rickshaw after visiting Bandra Police Station Sushant Singh Rajput case
बिहार पुलिस और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में इंस्पेक्टर आलम रिया के सवाल पर कहते हैं, 'वो हमारी निगरानी में हैं।' वीडियो सामने आते ही सुशांत के फैन मुंबई पुलिस को सोशल मीडिया पर नसीहत दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- बिहार पुलिस के साथ ऐसा बर्ताव शर्मानाक है। महाराष्ट्र की सरकार एक कार भी नहीं मुहैया करा सकती है। शर्म आनी चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या आप इसे कॉपरेशन कहते हैं? ऐसा लगता है बिहार पुलिस के कुछ मायने ही नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Police leave in an auto rickshaw after visiting Bandra Police Station Sushant Singh Rajput case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर

एक ने लिखा- ऐसे में अगर इन पुलिस जवानों को कोरोना संक्रमण हो जाएगा तो इनके जीवन का कौन जिम्मेदार होगा? उद्धव ठाकरे ओर शरद पवार घमंड में अंधे हो चुके हैं। एक अन्य ने लिखा- वाह महाराष्ट्र सरकार और महाराष्ट्र पुलिस गजब कर दिया, अपने विभाग वालो को भी आटो रिक्शा से चलवा रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar Police leave in an auto rickshaw after visiting Bandra Police Station Sushant Singh Rajput case
बिहार पुलिस और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार पुलिस का कहना है कि जब एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में जांच के लिए जाती है तो उसे मदद की जाती है। लेकिन यहां दुर्भाग्य से मुंबई पुलिस मामले की जांच में बिहार पुलिस की कोई मदद नहीं कर रही है। वहीं दूसरी तरफ मदद के लिए मुंबई पुलिस के पास गए बिहार पुलिस के अफसरों के मुंबई में पुलिस ने ही खींचतान शुरू कर दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed