{"_id":"5f251d28d11da301ea7a867a","slug":"bihar-police-team-visited-cooper-hospital-for-sushant-singh-rajput-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने कूपर अस्पताल पहुंची बिहार पुलिस, खाली हाथ लौटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने कूपर अस्पताल पहुंची बिहार पुलिस, खाली हाथ लौटी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत के कथित सुसाइड केस में अब मुंबई पुलिस के साथ- साथ बिहार पुलिस भी जांच कर रही है। इसी मामले में बिहार पुलिस की एक टीम जांच के लिए कूपर अस्पताल पहुंची लेकिन अस्पताल से उनके हाथ कोई जानकारी नहीं आई। बता दें ये वही अस्पताल है जहां सुशांत का पोस्टमार्टम किया गया था।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संबंधित कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। डॉक्टर का कहना था कि पहले ही उन्होंने मुंबई पुलिस को सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दे दी है। अगर बिहार पुलिस चाहे तो मुंबई पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट ले सकती है।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस की एसआईटी को अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। वहीं बिहार पुलिस दिल बेचारा की कास्ट और क्रू से भी इसकी पूछताछ करेगी और एक्टर के व्यवहार की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : File
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अपनी शिकायत में रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के पैसे का हेरफेर करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रिया चक्रवर्ती ने अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद एक वीडियो पोस्ट किया और कहा कि क्योंकि मामला न्यायपालिका में विचाराधीन है इसलिए अपने वकीलों की सलाह पर वो खामोश हैं और सत्य की जीत होगी।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : ट्विटर
बता दें 14 जून की दोपहर को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला था। मुंबई और बिहार पुलिस दोनों इस मामले की जांच कर रही है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि महाराष्ट्र राज्य की पुलिस इस मामले की जांच के लिए पूरी तरह सक्षम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।