फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss के घर में भी रहा इन पांच भोजपुरी स्टार्स का जलवा, तीन आज भाजपा के बड़े नेता हैं

Mon, 23 Sep 2019 06:46 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 23 Sep 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
Bihari contestant in bigg boss all seasons like manoj tiwari and ravi kishan
bigg boss - फोटो : social media

रियलिटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन दस्तक देने को तैयार है। 29 सितंबर से यह शो शुरू होने जा रहा है। सोमवार को सलमान खान इसका एलान करने वाले हैं। एक प्रोमो में सलमान 'बिग बॉस 13' के टि्वस्ट एंड टर्न के बारे में बता रहे हैं। कहते हैं 'बिग बॉस' के घर से निकलने के बाद कंटेस्टेंट की किस्मत बदल जाती है। आम तौर पर ऐसा देखा भी गया है। बिग बॉस के अब तक के सीजन में कई कंटेस्टेंट आए और गए लेकिन अगर किसी ने दर्शकों के दिलों पर राज किया तो वो थे बिहार से आने वाले ये 5 कटेंस्टेंट जिनका करियर आज ऊंचाइयों पर है। 

Bihari contestant in bigg boss all seasons like manoj tiwari and ravi kishan
बीजेपी एमपी रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

रवि किशन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर के ब्राह्मण परिवार में जन्में रवि किशन शुक्ला ने बचपन में सोचा भी नहीं था कि वे फिल्मों में काम करेंगे। एक्टिंग की ललक की वजह से वह फिल्मों में काम करने लगे। रवि किशन को फिल्म 'तेरे नाम' के लिए सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया था। 2005 में आई उनकी भोजपुरी फिल्म 'कब होई गवनवा हमार' को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी हासिल हुआ। इस तरह वे इकलौते ऐसे अभिनेता बने जिन्हें एक साथ हिंदी और भोजपुरी की राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त फिल्मों का हिस्सा होने का गौरव मिला। लेकिन इन सब के बावजूद उन्हें फेम बिग बॉस में आने के बाद ही मिला। बिग बॉस में आने के बाद उनकी जिंदगी ज्यादा बदल गई।अपने भोजपुरी अंदाज और 'अद्भुत' या फिर 'बाबू' और 'जिन्दगी झंड बा, तब्बो घमंड बा' जैसे जुमलों के चलते इतने पॉपुलर हुए कि प्रतियोगिता के आखिरी तीन प्रतिभागियों में एक वे भी थे। भोजपुरी फिल्मों के रवि किशन अब गोरखपुर से सांसद हैं। रवि किशन को 3 लाख से भी अधिक वोटों से जीत मिली है। 

Bihari contestant in bigg boss all seasons like manoj tiwari and ravi kishan
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

मनोज तिवारी

बिग बॉस सीजन 4 को बेशक टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' की एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जीता था। लेकिन चर्चा मनोज तिवारी की भी कुछ कम नहीं रही थी। डॉली बिंद्रा से उनकी लड़ाई आज भी याद की जाती है। लेकिन कहते हैं न वक्त बदलते देर नहीं लगती। भोजपुरी गानों से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मनोज तिवारी इस समय दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हैं। लोग उनका सम्मान करते हैं और उन्होंने ये सम्मान कमाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihari contestant in bigg boss all seasons like manoj tiwari and ravi kishan
ओम स्वामी, मोनालिसा

मोनालिसा

भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री मोनालिसा भी बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं। मोनालिसा बिग बॉस 10 का हिस्सा रही थी। इतना ही नहीं बिग बॉस के घर में ही मोनालिसा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी कर ली थी। 

विज्ञापन
Bihari contestant in bigg boss all seasons like manoj tiwari and ravi kishan
भोजपुरी गायक निरहुआ

दिनेश लाल याद उर्फ निरहुआ

भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और सिंगर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी बिग बॉस सीजन 6 में कंटेस्टेंट बन कर पहुंचे थे हालांकि वो बिग बॉस के घर में ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाए। लेकिन उन्होंने अपनी जो छवि बनाई वो आज भी मिसाल कायम करती है। बता दें निरहुआ भी अब एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में हैं। वह आजमगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed