फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से पहले इन 6 एक्टर्स को बिपाशा बसु ने किया था डेट, एक से तो 9 साल बाद हुआ था ब्रेकअप

Sun, 06 Jan 2019 06:35 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 06 Jan 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
Bipasha Basu birthday Dino Morea to John Abraham affair with 6 actors
Bipasha Basu - फोटो : twitter

2 साल से बॉलीवुड से दूर बिपाशा बसु पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी एन्जॉय कर रही हैं। बिपाशा आखिरी बार 'अलोन' फिल्म में करण के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद बिपाशा की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। खबरों की मानें तो वह जल्द ही विक्रम भट्ट की फिल्म 'आदत' से कमबैक कर रही हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में उनके साथ करण सिंह ग्रोवर ही लीड रोल में होंगे। शादी से पहले बिपाशा का बॉलीवुड के 6 एक्टर्स को डेट कर चुकी हैं। तो चलिए बिपाशा बसु के 40वें जन्मदिन पर हम आपको उनके अफेयर्स के बारे में बताते हैं। 

Bipasha Basu birthday Dino Morea to John Abraham affair with 6 actors
Milind Soman Bipasha Basu - फोटो : twitter

मिलिंद सोमन 
सुपरमॉडल रह चुके मिलिंद सोमन के साथ बिपाशा बसु का नाम जुड़ा। बिपाशा का पहला प्यार मिलिंद ही थे। कहा जाता है कि बिपाशा और मिलिंद की मुलाकात मॉडलिंग के दौरान हुई थी। बिपाशा अपने बिजी शिड्यूल की वजह से मिलिंद को समय नहीं दे पा रही थीं जिसके बाद दोनों के बीच दूरियां पैदा हुई और ब्रेकअप हो गया। 

Bipasha Basu birthday Dino Morea to John Abraham affair with 6 actors
Dino Morea - फोटो : twitter

डिनो मोरया
बिपाशा बसु के डिनो मोरया के साथ भी अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी। बिपाशा डीनो के साथ 'राज' फिल्म में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ काफी बोल्ड सीन दिए थे। कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। कुछ वक्त बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bipasha Basu birthday Dino Morea to John Abraham affair with 6 actors
John Abraham - फोटो : twitter

जॉन अब्राहम 
डिनो मोरया के बाद बिपाशा बसु का अफेयर जॉन अब्राहम के साथ रहा। फिल्म साया की शूटिंग के दौरान इन दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा।  जॉन और बिपाशा का रिश्ता करीब 9 साल तक चला जिसके बाद यह दोनों अलग हो गए। हालांकि इन दोनों के ब्रेकअप की वजह आजतक सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन
Bipasha Basu birthday Dino Morea to John Abraham affair with 6 actors
Rana Daggubati - फोटो : twitter

राणा दुग्गाबती 
फिल्म 'दम मारो दम' से बिपाशा और 'बाहुबली' फिल्म के भल्लालदेव एक्टर राणा दुग्गाबती में नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूजे को दिल दे बैठे थे लेकिन यह रिश्ता पर ज्यादा लंबा नहीं चला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed