बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी 12 नवंबर 2024 को दो साल की हुईं। लाडली का जन्मदिन इस खूबसूरत जोड़े ने मालदीव में मनाया और समुद्र किनारे भव्य पार्टी का आयोजन किया। बिपाशा बसु ने बिटिया देवी के जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
Bipasha Basu Daughter B'Day: बिटिया के जन्मदिन पर बिपाश-करण ने समुद्र किनारे रखी शानदार पार्टी, देखें तस्वीरें
Bipasha Basu Daughter Devi B'Day: अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बिटिया देवी दो साल की हो गई हैं। कपल ने उनके जन्मदिन का जश्न शानदार तरीके से मनाया। बिपाशा और करण ने देवी समुद्र किनारे शानदार पार्टी का आयोजन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमधाम से मालदीव में मनाया जन्मदिन
बिपाशा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें देवी अपने मम्मी-पापा यानी करण और बिपाशा के साथ केक काटती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में पीछे समुद्र का खूबसूरत नजारा कैद है। पोस्ट के साथ बिपाशा ने कैप्शन लिखा है, 'प्योर जॉय'।
देवी की मासूमियत ने जीता दिल
इसके अलावा बिपाशा ने एक वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि देवी बर्थडे ड्रेस और बैलेरीना जूते में समंदर किनारे थिरकती दिख रही हैं। अपने मासूम अंदाज से वे लोगों का दिल जीत रही हैं। वहीं, समंदर किनारे गुब्बारों से शानदार सजावट की गई है। रेनबो थीम पर बना केक नजर आ रहा है। इसके साथ बिपाशा ने कैप्शन लिखा है, 'हमारा शावक - सिंबा 2 साल की हो गई है'।
शादी के छह साल बाद गूंजी किलकारी
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने अप्रैल 2016 में शादी के लगभग छह साल बाद 2022 में अपनी बेटी देवी का स्वागत किया। काम की बात करें तो बिपाशा देवी के जन्म के बाद से ही फिल्मों से दूर हैं। वहीं करण सिंह ग्रोवर को आखिरी बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'फाइटर' में देखा गया था।
Kanguva X Review: सूर्या से निराश हुए फैंस, किसी को औसत लगी फिल्म तो किसी ने 'कंगुवा' की कहानी को बताया कमजोर