बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) की शादी को 3 साल हो चुके हैं। अपनी वेडिंग एनिवर्सरी को खास बनाने के लिए यह कपल इन दिनों लंदन की सैर कर रहा है। इन दोनों ने सोशल मीडिया पर इस खास दिन के सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं। जिसमें यह दोनों कपल एक साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
केक काटकर और KISS करके बिपाशा-करण मना रहे शादी की सालगिरह, लंदन में कर रहे एन्जॉय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिपाशा और करण ने शादी की सालगिरह पर केक काटा और एक दूसरे को किस भी किया। इन दोनों ने सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बिपाशा ने लिखा- 'अपने प्यार को सेलिब्रेट कर रहे हैं।' इसके साथ ही शादी की पुरानी यादों को ताजा भी किया है। करण ने जहां शादी में फेरे लेते हुए वीडियो शेयर किया है तो वहीं बिपाशा ने भी शादी का वीडियो शेयर किया।
Celebrating our love ❤️ #monkeyversary #monkeylove
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on
A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial) on
इस वीडियो के अलावा इन दोनों ने लंदन में खींची गई कुछ सेल्फी भी पोस्ट की हैं। करण सिंह ग्रोवर से शादी करने से पहले बिपाशा जॉन अब्राहम के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। वहीं करण की बात करें तो वह पहले से शादीशुदा थे। 'अलोन' फिल्म की शूटिंग के दौरान करण और बिपाशा के काफी इंटीमेट सीन थे यहां तक कि दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे।
इसके बाद जेनिफर विंगेट से करण अलग हो गए। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा ने बंगाली रीति-रिवाज से 30 अप्रैल 2016 को शादी की। बिपाशा बसु आखिरी बार साल 2015 में 'अलोन' फिल्म में नजर आई थीं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि बिपाशा फिर से कमबैक करने वाली हैं। इस फिल्म का नाम 'आदत' है।
Love in Soho❤️ #monkeylove #londonloving
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on
शादी के बाद एक साथ पहली फिल्म में काम करने को लेकर करण सिंह काफी उत्साहित हैं। करण ने कहा- 'बिपाशा के साथ काम करना बेस्ट फीलिंग है। वह काफी अनुशासित हैं। मुझे लगता है कि मैं बिलकुल ऑपोजिट हूं। उनके पास काफी एनर्जी है। उनके साथ काम करने में कभी आलस नहीं आता। बिपाशा के साथ घर पर, काम पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताना अच्छा लगता है। वह ग्रेट परफॉर्मर हैं।'