{"_id":"5cc82500bdec22070264a78a","slug":"virat-kohli-first-crush-karishma-kapoor-not-anushka-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का से पहले इस एक्ट्रेस के लिए धड़का था विराट कोहली का दिल, खुद किया था खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का से पहले इस एक्ट्रेस के लिए धड़का था विराट कोहली का दिल, खुद किया था खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 30 Apr 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
virat, anushka
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक परफेक्ट कपल माने जाते हैं। 1 मई को जन्मीं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली के साथ कई साल तक रिलेशनशिप रहीं। बाद में दोनों ने दिसंबर 2017 में शादी की लेकिन क्या आप जानते हैं कि विराट का पहला क्रश अनुष्का शर्मा नहीं बल्कि एक दूसरी एक्टर रही हैं।
2 of 5
karishma kapoor
- फोटो : social media
विराट कोहली बचपन से ही करिश्मा कपूर के दीवाने थे। उन दिनों विराट स्कूल में पढ़ा करते थे। करिश्मा उनका पहला क्रश थीं। इसका खुलासा खुद विराट कोहली ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। आखिर ऐसा हो भी क्यों ना करिश्मा कपूर हैं भी तो इतनी खूबसूरत कि किसी का भी दिल उन पर आ जाए।
3 of 5
virat, anushka
- फोटो : social media
डंके की चोट पर इश्क फरमाने वाले विराट-अनुष्का की पहली मुलाकात एक टीवी एड के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच हुई दोस्ती परवान चढ़कर प्यार के कलेवर में ढलती गई और दोनों को अक्सर एक साथ ही देखा जाने लगा। दोनों कई फंक्शन के रेड कार्पेट पर साथ जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Virat, Anushka
- फोटो : social media
इसके बाद दोनों के बीच अफेयर की अफवाहों से बाजार गर्माता चला गया। दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताने से भी नहीं चूके। इसके अलावा दोनों कई बार एक-दूसरे के करियर को भी सपोर्ट करते नजर आए।
विज्ञापन
5 of 5
virat, anushka
- फोटो : social media
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी सबसे चर्चित शादियों में से एक रही। विराट और अनुष्का की शादी इटली के तस्केनी के करीब 800 साल पुराने एक गांव में हुई। इस गांव को इनकी शादी के लिए एक रिजॉर्ट के रूप में तब्दील किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।