{"_id":"6732edc3e6e7a1376c0317fd","slug":"bipasha-basu-karan-singh-grover-daughter-devi-birthday-little-munchkin-turns-2-singing-cutest-song-goes-viral-2024-11-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Devi Basu Birthday: बिपाशा बसु-करण की बेटी हुईं पूरे 2 साल की, देवी का गाना गाते क्यूट वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Devi Basu Birthday: बिपाशा बसु-करण की बेटी हुईं पूरे 2 साल की, देवी का गाना गाते क्यूट वीडियो हुआ वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:26 AM IST
सार
Devi Basu Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी आज पूरे 2 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर बिपाशा ने देवी के एक क्यूट वीडियो के साथ एक भावुक नोट भी लिखा। इस वीडियो में देवी गाना गाती बेहद क्यूट दिखाई दे रही हैं। देवी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी
- फोटो : इंस्टाग्राम@bipashabasu
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी हैं। आज बिपाशा की बेटी देवी का दूसरा जन्मदिन है। इस खास मौके पर बिपाशा ने देवा का एक गाना गाते क्यूट वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है, जिस पर प्रशंसक लगातार अपना प्यार लुटा रहे हैं और देवी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी
- फोटो : इंस्टाग्राम@bipashabasu
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की नन्हीं बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर 12 नवंबर, 2024 को 2 साल की हो गई हैं। वैसे तो बिपाशा अक्सर अपनी बेटी देवी की प्यारी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। अपनी बेटी के जन्मदिन पर आज बिपाशा ने एक खास वीडियो साझा किया जिसमें देवी गाना गाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी
- फोटो : इंस्टाग्राम@bipashabasu
वीडियो में देवी ने एक खूबसूरत सफेद ड्रेस पहनी हुई है और वह बेहद प्यारी लग रही है। बिपाशा बसु उसे फिल्माने की कोशिश कर रही हैं, जबकि नन्ही सी बच्ची "मम्मी" कहती हुई और अपनी मीठी आवाज में गाना गाती सुनाई दे रही हैं। बिपाशा ने इस खास वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "पता नहीं समय कैसे बीत जाता है... आज देवी 2 साल की हो गई, यह परम आनंद है, उसे इतना प्यार और हार्दिक शुभकामनाएं भेजने के लिए आप सभी का धन्यवाद, दुर्गा दुर्गा"।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी
- फोटो : इंस्टाग्राम@bipashabasu
देवी के इस क्यूट वीडियो पर अब प्रशंसक लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा 'ये सबसे क्यूट परी है', एक और प्रशंसक ने लिखा 'भगवान तुम्हारी रक्षा करें देवी', एक और प्रशंसक ने लिखा 'हैप्पी बर्थ डे क्यूटी पाई.. माई स्ट्रोबेरी', एक और प्रशंसक ने लिखा 'बहुत क्यूट'।
विज्ञापन
5 of 5
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी
- फोटो : इंस्टाग्राम@bipashabasu
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।