देशभर में हुए लॉकडाउन ने सभी की जिंदगी को रोक दिया है। ना तो इसकी वजह से कोई अपना मना पा रहा है ना ही कोई एनिवर्सरी। बात करें सेलिब्रिटीज के बारे में तो वो अपनी बर्थडे और एनिवर्सरी बैश को बेहतरीन तरीके से मनाते हैं। ऐसे में अब सेलिब्रिटी कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी की सालगिरह आने वाली है। जिसको मनाने के लिए बिपाशा ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
शादी की सालगिरह से पहले बिपाशा बसु ने बनाए बेसन के लड्डू, मलाइका को कहा रेसिपी बताने के लिए धन्यवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु अपनी चौथी शादी की सालगिरह मनाने वाले हैं। ऐसे में इस लॉकडाउन के दौरान वो कोई पार्टी तो नहीं करेंगे। लेकिन हां दोनों घर पर एकदूसरे के साथ अपनी एनिवर्सरी मनाने की तैयारी कर रहे हैं। बिपाशा खासतौर पर पति करण सिंह ग्रोवर के लिए अपने हाथों से लड्डू बना रही हैं। जिसकी रेसिपी उन्हें अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने बताई है।
दरअसल हाल ही में अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में बिपाशा बेसन के लड्डू बनाते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही इस वीडियो में बिपाशा ये भी बता रही हैं कि उन्होंने ये लड्डू अपनी शादी की सालगिरह के लिए खासतौर से अपने के लिए बनाए हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में बिपाशा ने लिखा, 'चैथी एनिवर्सरी (मंकीवर्सरी) पर उनके पसंदीदा बेसन के लड्डू बना रही हूं।'
The Making of his favourite Besan Laddoo❤️
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on
इस वीडियो में बिपाशा ये भी बताती हुई नजर आईं कि उन्हें बेसन के लड्डू की रेसिपी मलाइका अरोड़ा ने बताई है। जिसके लिए उन्होंने मलाइका को धन्यवाद भी दिया है। गौरतलब है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 3 अप्रैल 2016 को सात फेरे लिए थे। इस बार दोनों अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाने वाले हैं। लॉकडाउन के बीच दोनों घर पर ही रहकर एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने वाले हैं।
गौरतलब है कि बिपाशा को लड्डू की रेसिपी बताने वाली मलाइका अरोड़ा भी बेसन के लड्डू बना चुकी हैं। मलाइका का लड्डू बनाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसे उनके फैन्स ने खूब पसंद भी किया था। मलाइका लॉकडाउन के दौरान कुकिंग में अपना हाथ आजमा रही हैं। बेसन के लड्डू के अलावा भी मलाइका कई चीजें बनाती रहती हैं।