फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bipasha Basu Pregnancy: बिपाशा-करण के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ शेयर की फोटोज

Tue, 16 Aug 2022 01:07 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 16 Aug 2022 01:07 PM IST
विज्ञापन
Bipasha Basu Pregnancy confirms actress shares baby bump photos with husband karan singh grover
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। बिपाशा और करण के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है, जिसको लेकर दोनों काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें साझा कर प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म कर दिया है। इन तस्वीरों में बिपाशा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, तो पति करण भी साथ में पोज दे रहे हैं। दोनों की तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। 

Bipasha Basu Pregnancy confirms actress shares baby bump photos with husband karan singh grover
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram
बिपाशा बसु ने बेबी बंप के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बिपाशा करण के साथ रोमांटिक पोज देती हुई भी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक लंबा सा पोस्ट भी लिखा है। बिपाशा ने लिखा, 'एक नया टाइम, नया फेज...एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है। यह हमें पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है। हमने अपने जीवन की शुरुआत अलग-अलग की, फिर हम मिले और तभी से हम दोनों साथ हैं। सिर्फ दो लोगों के लिए यह बहुत ज्यादा प्यार है, जो थोड़ा अनफेयर लगता है। इसलिए अब हम जल्द ही दो से तीन हेने वाले हैं।'
Bipasha Basu Pregnancy confirms actress shares baby bump photos with husband karan singh grover
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram

इसके आगे बिपाशा ने अपने सभी फैंस का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, 'आपके बिना शर्त के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। आपकी दुआएं और गुड विशेज हमेशा हमारे साथ रहेंगी। हमारी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद।' बिपाशा की इस पोस्ट पर फैंस ही नहीं मनोरंजन जगत के सितारे भी कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bipasha Basu Pregnancy confirms actress shares baby bump photos with husband karan singh grover
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram

बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अप्रैल 2016 में शादी की थी। दोनों पहली बार अपनी फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर मिले थे, जहां से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। दोनों ने 2015 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और एक साल बाद ही शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की जोड़ी को फैंस भी पसंद करते हैं और अब वह शादी के छह साल बाद पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed