सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जन्मदिन: आयटम सॉन्ग से खल्लास गर्ल बनीं ईशा कोप्पिकर, दिवंगत अभिनेता इंदर कुमार को डेट कर की बिजनेसमैन से शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 19 Sep 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
Birthday: Apart from acting Isha Koppikar is also active in politics got fame from the item number Khalla
ईशा कोप्पिकर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में खल्लास गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर 19 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। ईशा ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। 19 सितंबर 1976 को जन्मी ईशा कोप्पिकर ने अपने अभिनय की शुरुआत साउथ सिनेमा से की थी। ईशा कोप्पिकर ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है।

ईशा कोप्पिकर का जन्म मुंबई के माहिम में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई से ही पूरी की। ईशा कोप्पिकर लाइफ साइंस से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। फोटोशूट से चर्चा में आने के बाद साल 1995 में ईशा कोप्पिकर ने मिस इंडिया में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने मिस टैलेंट का खिताब जीता। इसके बाद उन्होंने साल 1997 में अपने अभिनय की शुरुआत की। फिल्म कंपनी के गाने “खल्लास” से ईशा चर्चा में आई थी। इस फिल्म में उनका आयटम नंबर काफी हिट हुआ था। जिसके बाद से उन्हें खल्लास गर्ल के नाम से जाना जाने लगा। 
 

Trending Videos
Birthday: Apart from acting Isha Koppikar is also active in politics got fame from the item number Khalla
ईशा कोप्पिकर - फोटो : सोशल मीडिया

1997 में किया बॉलीवुड में डेब्यू

ईशा ने हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय की शुरुआत 1997 में आई फिल्म 'एक था दिल एक थी धड़कन' से किया। वह साल 2000 में आई फिल्म 'फिजा' में करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन के साथ नजर आईं। इसके बाद ईशा कोप्पिकर का प्रकाश झा की फिल्म राहुल में आइटम नंबर दिखा। उन्होंने डरना मना है, कयामत, दिल का रिश्ता, पिंजर, मैंने प्यार क्यूं किया, डॉन और कृष्णा कॉटेज जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday: Apart from acting Isha Koppikar is also active in politics got fame from the item number Khalla
ईशा कोप्पिकर - फोटो : सोशल मीडिया

बिजनेसमैन टिमि नारंग से की शादी

ईशा कोप्पिकर ने दिवंगत अभिनेता इंदर कुमार को डेट किया था। इन दोनों के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, हालांकि, से दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद ईशा ने  बिजनेसमैन टिमि नारंग से शादी कर ली। ईशा एक बेटी की मां है। ईशा भले ही बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल नहीं कर पाईं लेकिन अब वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। इसके अलावा वह राजनीति में भी सक्रिय हैं। ईशा भारतीय जनता पार्टी की महिला परिवहन विंग की कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

Birthday: Apart from acting Isha Koppikar is also active in politics got fame from the item number Khalla
ईशा कोप्पिकर - फोटो : सोशल मीडिया

ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं ईशा कोप्पिकर

ईशा कोप्पिकर ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। उन्होंने काफी अवसरों पर ताइक्वांडो वाला अपना टैलेंट दिखाया है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में ही नहीं बल्कि, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। ईशा ने तमिल फिल्म चंद्रलेखा से फिल्मों में डेब्यू किया। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में एक फोटोशूट करवाया था, जिसके बाद उन्हें विज्ञापनों में काम मिलना शुरू हुआ। 

 

विज्ञापन
Birthday: Apart from acting Isha Koppikar is also active in politics got fame from the item number Khalla
ईशा कोप्पिकर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में खास नहीं चलीं ईशा
लंबे समय तक संघर्ष करने के बाद भी ईशा कोप्पिकर बॉलीवुड में कोई खास मुकाम हासिल नहीं कर पाईं। फिल्मों में न चल पाने की वजह से उन्होंने स्टेज शोज और वीडियो एलबम में भी काम किया। कई आइटम नंबर्स भी किए, जिसमें 'खल्लास' आज भी हिट है। इस गाने के बाद से ही उन्हें 'खल्लास गर्ल' के नाम से दर्शक जानते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed