{"_id":"63258bb6fb8d8630e666c03f","slug":"birthday-shabana-azmi-javed-akhtar-love-story-actress-parents-were-against-her-that-she-marry-married-man","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shabana Azmi: जावेद अख्तर से शादी करने के लिए बगावत पर उतर आई थीं शबाना, पिता की नाराजगी के बावजूद किया निकाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shabana Azmi: जावेद अख्तर से शादी करने के लिए बगावत पर उतर आई थीं शबाना, पिता की नाराजगी के बावजूद किया निकाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 18 Sep 2022 09:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
शबाना आजमी, जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्याम बेनेगल की फिल्म 'अंकुर' से 1974 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली शबाना आजमी हिंदी सिनेमा की ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से एक अमिट छाप छोड़ी है। शबाना आजमी एक मंझी हुई कलाकार हैं, जिन्होंने अपने हर किरदार को बखूबी निभाया और लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाने में सफल रहीं। अभिनेत्री अपने अभिनय के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको जावेद अख्तर के साथ उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
2 of 4
शबाना आजमी, जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
शबाना आजमी का जन्म 18 सितंबर 1950 में हैदराबाद में हुआ था। 70 के दशक में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। शबाना आजमी मशहूर शायर कैफी आजमी की बेटी हैं। शबाना और जावेद अख्तर की लव स्टोरी उनके घर से शुरू हुई। जावेद अख्तर अभिनेत्री के पिता कैफी आजमी से कविता सुनने के लिए उनके घर आया करते थे। उनके घर शाम को अक्सर महफिल जमा करती थी, जिसमें शबाना भी अपनी मां के साथ हिस्सा लेती थीं।
3 of 4
शबाना आजमी, जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी दौरान शबाना आजमी और जावेद अख्तर की दोस्ती हो गई और अभिनेत्री उनके शायराना अंदाज पर फिदा हो गईं। कुछ समय बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया, लेकिन उनके इश्क का मुकम्मल हो पाना इतना आसान नहीं था। दोनों के प्यार के बारे में जानकर कैफी आजमी काफी नाराज हुए और शबाना की मां शौकत आजमी भी इस रिश्ते से खुश नहीं थी। जावेद पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे, ऐसे में वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी किसी के रिश्ते के बीच में आए। लेकिन शबाना बगावत पर अड़ गईं और इसी को लेकर घर में रोज झगड़े होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शबाना आजमी, जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कैफी आजमी नहीं चाहते थे कि जावेद अख्तर और हनी ईरानी का घर उनकी बेटी की वजह से टूटे। ऐसे में वह इस रिश्ते के खिलाफ थे। लेकिन शबाना आजमी का कहना था कि दोनों का रिश्ता उनकी वजह से नहीं टूट रहा है। वहीं, दूसरी ओर जावेद अख्तर ने अपनी पहली पत्नी को शादी के सात साल बाद तलाक दे दिया था। इसके बाद 1984 में शबाना आजमी ने खुद से 10 साल बड़े जावेद अख्तर से निकाह कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।