{"_id":"5b02349a4f1c1b1b5e8b5fcd","slug":"birthday-special-aditya-chopra-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl: 2 साल तक रानी मुखर्जी के साथ लिव इन में था ये फिल्म मेकर, शादी के लिए छोड़ दिया था घर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spl: 2 साल तक रानी मुखर्जी के साथ लिव इन में था ये फिल्म मेकर, शादी के लिए छोड़ दिया था घर
Tue, 22 May 2018 08:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 22 May 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड को 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले आदित्य चोपड़ा आज 47 साल के हो गए हैं। फिल्ममेकर यश चोपड़ा के बेटे आदित्य किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड की ग्रेसफुल एक्ट्रेस रानी मुखर्जी उनकी पत्नी हैं। दोनों की एक बेटी आदिरा भी हैं। आइए जानते हैं पहली शादी टूटने के बाद आदित्य ने रानी को कैसे इंप्रेस किया था।
2 of 6
आदित्य चोपड़ा
साल 2014 में अचानक रानी और आदित्य की शादी से पूरा बॉलीवुड शॉक्ड रह गया। लंबे समय से दोनों के अफेयर की चर्चा तो थी लेकिन वो इस पर कभी बात नहीं करते थे। ना ही साथ में कभी मीडिया के सामने आते थे। यहां तक कि शादी के बाद भी दोनों लंबे समय तक साथ नहीं दिखाई पड़े। अफेयर के समय ये भी खबर आई थी कि आदित्य दो साल तक रानी के जुहू बंगले में लिव इन में रहते थे।
3 of 6
आदित्य चोपड़ा
मीडिया में रानी को आदित्य का घर टूटने की एक बड़ी वजह माना जाने लगा था। वहीं आदित्य और रानी ने कभी इस बारे में कुछ नहीं बोला। रानी और आदित्य की पहली मुलाकात संपन्न रेस्त्रां में हुई थी। आदित्य सोच रहे थे कि रानी खुद उनसे मिलने आएं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं पर मौजूद आदित्य ने करण जौहर से कहा कि वो रानी को फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में कास्ट करें। आदित्य फिल्म 'राजा की आएगी बारात' में रानी की एक्टिंग देख चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आदित्य चोपड़ा
आदित्य की पहली पत्नी पायल मल्होत्रा थीं। दोनों के कोई संतान नहीं थी। कहा जाता है कि शादी के बाद आदित्य और पायल 6 महीने तक हनीमून पर रहे थे। दोनों ने पूरी दुनिया घूमी थी। पायल यश चोपड़ा के दोस्त की बेटी थीं और आदित्य की बचपन की दोस्त भी थीं। शादी के 6 साल बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। आदित्य ने पायल से तलाक लेने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
5 of 6
आदित्य चोपड़ा
यश चोपड़ा आदित्य के तलाक के फैसले से बेहद नाराज थे। उन्होंने अपनी बहू का साथ देने का फैसला किया और आदित्य को समझाया भी लेकिन आदित्य नहीं माने। यश चोपड़ा के दबाव डालने पर आदित्य ने अपने माता-पिता का घर छोड़ दिया और होटल में रहने लगे। बेटे की जिद के आगे आखिरकार यश चोपड़ा को भी झुकना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।