{"_id":"5b936bce867a55013c43a3d5","slug":"birthday-special-akshay-kumar-and-twinkle-khanna-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार से शादी करने के लिए ट्विंकल खन्ना ने रखी थी अजीब शर्त, एक फिल्म पर टिका था पूरा फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार से शादी करने के लिए ट्विंकल खन्ना ने रखी थी अजीब शर्त, एक फिल्म पर टिका था पूरा फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar and Twinkle Khanna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की लव स्टोरी किसी दिलचस्प कहानी से कम नहीं है। अक्सर ऐसा होता है दो लोग प्यार में पड़ते है और फिर शादी हो जाती है। अक्षय और ट्विंकल की लव स्टोरी में काफी हद तक को सब कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन एक शर्त हारने के बाद इन दोनों की शादी हो पाई। अक्षय कुमार का 9 सितंबर को जन्मदिन है तो चलिए इस मौके पर हम आपको बताते हैं कि वह शर्त क्या थी और कैसे इन दोनों स्टार्स ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया।
akshay kumar
फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने से पहले अक्षय कुमार वेटर का काम भी किया है। अक्षय कुमार ने साल 1991 में 'सौगंध' फिल्म से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। साल 1990 तक अक्षय कुमार ने खुद को बतौर 'खिलाड़ी' हिंदी सिनेमाजगत में स्टेबलिश कर लिया था। लगातार फिल्मों के नाम में 'खिलाड़ी' शब्द शुमार होने की वजह से अक्षय कुमार को खिलाड़ी कुमार कहा जाने लगा था। अक्षय अपनी पहचान बना चुके थे जबकि ट्विंकल खन्ना ने साल 1995 में बॉबी देओल के साथ 'बरसात' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
Twinkle
ट्विंकल की यह फिल्म ठीक ठाक कमाई कर पाई थी जबकि उस वक्त तक अक्षय बॉलीवुड की बुलंदियों पर पहुंच चुके थे। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की पहली मुलाकात फिल्मफेयर मैग्जीन के फोटोशूट के दौरान मुंबई में हुई थी। पहली मुलाकात में अक्षय के दिल में ट्विंकल घर कर गई थीं। अक्षय ने फिल्मफेयर को दिए गए इंटरव्यू में इस बात का जिक्र भी किया है। अक्षय ने इंटरव्यू के दौरान कहा था 'जयेश सेठ के फिल्मफेयर शूट के दौरान पहली मुलाकात हुई थी। उस फोटोशूट की तस्वीरें आज भी मेरे पास हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
akshay and twinkle
इस फोटोशूट के बाद अक्षय और ट्विंकल पहली बार 'इंटरनेशल खिलाड़ी' फिल्म में एक साथ आए थे। 'इंटरनेशल खिलाड़ी' फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी। कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों स्टार्स एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने कहा था कि 'ट्विंकल की खूबसूरती से ज्यादा उनकी अच्छाइयों को देखकर उनकी तरफ आकर्षित हुआ था।'
विज्ञापन
twinke and akshay
करण जौहर के पॉपुलर शो 'कॉफी विद करण' में ट्विंकल और अक्षय एक साथ आए थे। इस शो के दौरान अक्षय ने बताया कि ट्विंकल 'मेला' फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थीं। ट्विंकल को विश्वास था कि यह फिल्म जरूर चलेगी। उन्होंने मुझसे कहा था कि 'अगर यह फिल्म नहीं चलेगी तो वह उनसे शादी कर लेंगी।' 'मेला' फिल्म नहीं चली और हम दोनों ने शादी कर ली।