{"_id":"605f88688ebc3ee646387251","slug":"birthday-special-akshaye-khanna-and-karishma-kapoor-would-have-gotten-wedding-but-her-mother-interfered","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस वजह से अक्षय खन्ना की करिश्मा कपूर से नहीं हो पाई थी शादी, आज तक हैं कुंवारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस वजह से अक्षय खन्ना की करिश्मा कपूर से नहीं हो पाई थी शादी, आज तक हैं कुंवारे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sun, 28 Mar 2021 08:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता अक्षय खन्ना को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और उनकी एक्टिंग ही उनकी पहचान है। इस बात से हर कोई वाकिफ है कि अक्षय खन्ना दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे हैं। आज अक्षय खन्ना आज अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अक्षय का जन्म 28 मार्च 1975 को हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर 1997 में आई फिल्म 'हिमालय पुत्र' से शुरू किया था। फिल्मी करियर के साथ ही अक्षय की पर्सनल लाइफ भी कई बार सुर्खियों में आई है। उनकी शादी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से होते-होते रह गई थी और अभिनेता ने आज तक शादी नहीं की। आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
2 of 5
अक्षय खन्ना
- फोटो : Instagram
'हिमालय पुत्र' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अक्षय खन्ना की दूसरी फिल्म 'बॉर्डर' थी। फिल्म बॉर्डर हिट हुई थी लेकिन अक्षय खन्ना को फिल्म 'ताल' से पहचान मिली। ये फिल्म साल 1999 में आई थी और सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में अक्षय ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ रोमांस किया था। फिल्म 'दिल चाहता है' के लिए अक्षय खन्ना को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद अक्षय ने 'हमराज', 'हंगामा', 'हलचल', 'रेस' और 'दहक' जैसी फिल्मों में काम किया।
3 of 5
अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर
- फोटो : Instagram
ऐसे तो अक्षय खन्ना का दो-तीन अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ा लेकिन उनकी शादी की बात एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से चली थी। करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने विनोद खन्ना के घर पर बेटी का रिश्ता भेजा था। लेकिन करिश्मा की मां बबीता कपूर बीच में आ गईं। उस समय करिश्मा का करियर पीक पर था। बबीता नहीं चाहती थीं कि करियर के इस मुकाम पर करिश्मा शादी करें और उन्होंने इस रिश्ते से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षय खन्ना
अक्षय खन्ना ने एक बार अपनी शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा था, 'मुझे बच्चे पसंद नहीं हैं इसलिए मैंने आज तक शादी नहीं की और मैं कभी शादी नहीं करना चाहता हूं । मुझे अकेले रहना अच्छा लगता है । मैं कुछ समय के लिए किसी रिश्ते में रह सकता हूं लेकिन लंबे समय तक उस रिश्ते को चला नहीं सकता।'
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय खन्ना
अक्षय खन्ना के पिता विनोद खन्ना का निधन साल 2017 में हो गया था। इसके बाद अक्षय अकेले पड़ गए। 46 साल के होने के बावजूद उन्होंने आज तक शादी नहीं की है। तो वहीं अक्षय खन्ना का नाम अच्छे एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है, जो अच्छे हीरो और विलेन दोनों की भूमिका निभा सकते हैं। अभिनेता आखिरी बार फिल्म 'सेक्शन 375' में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।