{"_id":"5a8b9e494f1c1bf17b8b82f1","slug":"birthday-special-annu-kapoor-life-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl: चाय का स्टॉल लगाकर कमाते थे अन्नू कपूर, ऐसे बने बॉलीवुड के हरफनमौला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spl: चाय का स्टॉल लगाकर कमाते थे अन्नू कपूर, ऐसे बने बॉलीवुड के हरफनमौला
Tue, 20 Feb 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Feb 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अन्नू कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर, प्रेजेंटर और सिंगर अन्नू कपूर बॉलीवुड के उन कलाकारों में से हैं जो लीड रोल में ना होने बावजूद नोटिस किए जाते हैं। अन्नू कपूर 20 फरवरी, 1956 को जन्मे थे। उन्होंने अपनी पहचान सिंगिंग रियलिटी शो 'अंताक्षरी' से बनाई लेकिन इससे पहले उन्होंने लंबा संघर्ष किया। अन्नू कपूर का शो 'सुहाना सफर' काफी फेमस है। इस शो में अन्नू कपूर फिल्मी दुनिया की कुछ अनकही कहानियां सुनाते हैं। सभी फिल्मी सितारों के किस्से सुनाने वाले अन्नू कपूर की कहानी शायद किसी ने नहीं सुनी होगी। आज हम अन्नू कपूर की जिंदगी के कुछ अनकहे किस्से लाए हैं।
2 of 5
अन्नू कपूर
पंजाबी परिवार में जन्मे अन्नू कपूर की मां बंगाली थीं। वहीं उनके पिता पारसी थिएटर कंपनी चलाते थे। जो शहर-शहर जाकर गली-नुक्कड़ पर परफॉर्म करते थे। जिससे अन्नू के परिवार को नौटंकीवाला भी कहा जाता था। अन्नू कपूर की मां एक क्लासिकल डांसर थीं। उनकी मां 40 रुपए की सैलरी पर एक स्कूल में पढ़ाती थीं।
3 of 5
अन्नू कपूर
अन्नू कपूर ने अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए चाय का स्टॉल लगाया। जब ये काम नहीं चला तो चूरन के नोट बेचा करते थे। इतना ही नहीं अन्नू लॉटरी टिकट भी बेचते थे। साथ ही उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। एक थिएटर में प्ले के दौरान अन्नू कपूर ने 23 साल की उम्र में 70 साल के बुड्ढे का रोल निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अन्नू कपूर
इस नाटक को देखने के लिए फिल्म मेकर श्याम बेनेगल भी पहुंचे थे। उन्हें अन्नू की परफॉर्मेंस बहुत पसंद आई। उन्होंने अन्नू को तारीफों भरा पत्र लिखा और मिलने के लिए बुलाया। अन्नू कपूर ने अपने करियर की शुरुआत श्याम बेनेगल की फिल्म 'मंदी' से की थी।
विज्ञापन
5 of 5
अन्नू कपूर
फिल्मों के अलावा अन्नू कपूर ने कई टीवी शो होस्ट किए हैं। जब वह स्टेज पर खड़े होकर बोलते हैं तो हर कोई सम्मोहित हो जाता है। टीवी शो 'अंताक्षरी' उनके यादगार शो में से एक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।