सब्सक्राइब करें

Birthday Special: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे अशोक कुमार, उनकी फिल्म के इस गाने से डर गए थे अंग्रेज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 13 Oct 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Ashok Kumar was the first Bollywood superstar, the British were scared of this song from his film
अशोक कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के सदाबहार एक्टर अशोक कुमार आज भले ही हमारे बीच नहीं है। लेकिन उनकी फिल्में, उनकी अदाकारी आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। वह उन एक्टर्स में से थे जो देखते ही देखते देश के सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए। एक वक्त ऐसा था जब इस सुपरस्टार का स्टाइल और डायलॉग लोगों की जुबान पर हुआ करते थे। लड़कियां उनकी एक झलक पाने को तरसा करती थीं। इनकी फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लंबी लाईन लगा करती थी। आलम ये था कि सिर्फ हिन्दुस्तानी ही नहीं, बल्कि अंग्रेज भी उनकी फिल्में को चाव से देखा करते थे। लेकिन उनकी फिल्म के एक गाने को सुनने के बाद अंग्रेजों में खलबली मच गई थी। चलिए आज अशोक कुमार के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनसे जुड़े इस रोचक किस्से के बारे में।



फिल्मों में आने के बाद बदला नाम
अशोक कुमार का जन्म 13 अक्टूबर 1911 को भागलपुर बिहार में हुआ था। उनके माता पिता ने उनका नाम 'कुमुदलाल गांगुली' रखा था और फिल्म इंडस्ट्री में प्यार से लोग इन्हें दादामुनि (बड़ा भाई)' भी कहते थे। लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर अशोक कुमार कर लिया था।

Trending Videos
Birthday Special: Ashok Kumar was the first Bollywood superstar, the British were scared of this song from his film
अशोक कुमार - फोटो : Amar Ujala

फिल्म के गाने में मचाया हंगामा
साल 1947 में आयी फिल्म 'किस्मत' में पहली बार अशोक कुमार को सिगरेट पीते और जुआ खेलते दिखाया गया था, वह इस फिल्म में ठग की भूमिका में थे। उस समय द्वितीय महायुद्ध चल रहा था। उनकी फिल्म 'किस्मत' में एक गाना था, जो हर भारतीय तो पसंद आ रहा था, लेकिन इस गाने को सुनकर ब्रिटिश सरकार ने इस फिल्म पर पाबंदी लगाने का फैसला कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: Ashok Kumar was the first Bollywood superstar, the British were scared of this song from his film
अशोक कुमार और मधुबाला - फोटो : Instagram

स्वतंत्रता सैनानियों में मशहूर हुआ गाना
फिल्म का गाना 'दूर हटो ऐ दुनियावालों हिंदोस्तां हमारा है!' उस दौरान स्वतंत्रता सैनानियों में काफी मशहूर हुआ था। ब्रिटिश हुकूमत इस गाने से पूरी तरह डर गई थी, उन्हें लगने लगा था कि इस गाने की वजह से देश में उनके खिलाफ बगावत हो जाएगी। जिसके बाद इस फिल्म को बैन करने का फैसला किया गया।

Birthday Special: Ashok Kumar was the first Bollywood superstar, the British were scared of this song from his film
देविका रानी और अशोक कुमार

अशोक कुमार ने चली चाल
फिल्म देश में काफी मशहूर हुई थी। अंग्रेजों को शांत कराने के लिए अशोक कुमार ने एक चाल चली, उन्होंने अंग्रेजों से कहा कि ये गाना अंग्रेजों के खिलाफ नहीं बल्कि जर्मन और जापानियों के खिलाफ है। जिसके बाद अंग्रेजों को उनकी बात पर यकीन हो गया।

विज्ञापन
Birthday Special: Ashok Kumar was the first Bollywood superstar, the British were scared of this song from his film
अशोक कुमार

1 करोड़ की कमाई
'किस्मत' देश की सबसे सुपरहिट फिल्म साबित हुई। ये देश की पहली फिल्म बनी जिसने एक करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म ने अशोक कुमार को देश का सबसे बड़ा सुपरस्टार बना दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed