निर्देशक सूरज बड़जात्या बॉलीवुड के उन नामों में से एक हैं जिन्होंने भारतीय सिनेमा में फैमिली ड्रामा और रीमेक का दौर शुरू किया। साफ-सुथरी और ट्रेडिशनल फिल्में बनाने वाले सूरज बड़जात्या का आज जन्मदिन है। 22 फरवरी 1964 को जन्मे सूरज ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1989 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' के निर्देशन से की थी। सूरज बड़जात्या के सबसे फेवरेट हीरो सलमान खान हैं। फिल्म 'मैंने प्यार किया' ने सलमान खान को सुपरस्टार बना दिया था। सूरज हर फिल्म में अपने हीरो का नाम प्रेम रखते हैं।
B'day Spl: बॉलीवुड के 'संस्कारी डायरेक्टर' सूरज बड़जात्या, जिन्होंने सलमान को 'प्रेम' बना दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैंने प्यार किया (1989)
सूरज बड़जात्या ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'मैंने प्यार किया' से की। सूरज की पहली ही फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। ये फिल्म दोस्ती और फिर प्यार की कहानी थी। इस फिल्म के बाद सलमान खान और सूरज बड़जात्या ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
भारतीय सिनेमा के इतिहास में यह फिल्म सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। 14 गानों के साथ बनी इस फिल्म में भारतीय संस्कृति को बखूबी दिखाया गया। यह फिल्म 'नदिया के पार' का रीमेक थी। इसमें भी सलमान खान का नाम प्रेम था। इस फिल्म को देखने के बाद देश में शादी के जश्न को मनाने का तरीका ही बदल गया था।
हम साथ-साथ हैं (1999)
दर्शक आज भी इस फिल्म को बार-बार देखना पसंद करते हैं। इसमें सलमान खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर और तब्बू जैसे बड़े कलाकारों ने काम किया था। यह फिल्म 'रामायण' के कॉन्सेप्ट पर आधारित थी। साथ ही इसमें संयुक्त परिवार की कहानी को दिखाया गया था।
मैं प्रेम की दीवानी हूं (2003)
सूरज बड़जात्या ने 'नदिया के पार' के बाद 1976 में आई फिल्म 'चितचोर' का रीमेक बनाने की सोची। अपनी इस फिल्म को सूरज ने नाम दिया 'मैं प्रेम की दीवानी हूं'। फिल्म में ऋतिक रोशन, करीना कपूर और अभिषेक बच्चन जैसे नए कलाकारों ने काम किया हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई और बुरी तरह फ्लॉप रही।