फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spl: फिल्मों से गायब होने के बाद फरदीन खान दिखने लगे थे ऐसे, अब जी रहे आलीशान जिंदगी

Thu, 08 Mar 2018 04:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Mar 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
birthday special fardeen khan trolling for weight gain
फरदीन खान

बॉलीवुड में स्टाइलिश हीरो के रूप में एंट्री करने वाले फरदीन खान आज 43 साल के हो गए हैं। मशहूर एक्टर फिरोज खान के बेटे फरदीन खान का जन्म 8 मार्च 1974 को हुआ था। हर साल बॉलीवुड में कई नए चेहरे लॉन्च होते हैं। इनमें से कुछ हिट हो जाते हैं तो कुछ फ्लॉप होकर गुमनाम हो जाते हैं। ऐसे ही स्टार किड की लिस्ट में हैं सुपरस्टार फिरोज खान के बेटे फरदीन खान। फरदीन का करियर अपने पिता की तरह सफलता की ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच पाया। 

birthday special fardeen khan trolling for weight gain
फरदीन खान

फरदीन खान का नाम दिमाग में आते ही उनकी हालिया तस्वीर जेहन में आती है जिसमें उन पर मोटापा झलक रहा था और वह चार्म भी गायब दिखा। मोटापे की वजह से फरदीन का खूब मजाक उड़ाया गया, पर शायद लोग भूल गए कि जिस हीरो का वह मजाक उड़ा रहे हैं एक वक्त उसने अपने चार्म से स्क्रीन पर जादू कर दिया था।

birthday special fardeen khan trolling for weight gain
फरदीन खान

90 के दशक में फरदीन खान ने फिल्म 'प्रेम अगन' से सुपरहिट डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म के लिए फरदीन को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड दिया गया और उनकी एक्टिंग को भी काफी सराहा गया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में दीं, जिनमें 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'ओम जय जगदीश', 'हे बेबी' 'जानशीं' और 'ऑल द बेस्ट' जैसी फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special fardeen khan trolling for weight gain
फरदीन खान

अचानक ही फरदीन खान ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया और वह कई सालों के लिए इंडस्ट्री से गायब से हो गए। काफी दिनों बाद जब वह स्पॉट किए गए तो सभी उनका बदला हुलिया देख चौंक गए। मोटापे की वजह से फरदीन बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे थे। फिर क्या था सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। जिसका फरदीन खान ने मुंहतोड़ जवाब दिया। फरदीन ने फेसबुक पर एक खुला खत शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'न तो शर्मिदा हूं, न आहत ही हूं और न तो अंधा हूं। क्या मैं खुश हूं? वास्तव में जीवन का सबसे खुशनुमा पल जी रहा हूं।'

विज्ञापन
birthday special fardeen khan trolling for weight gain
fardeen khan

फिल्मों से दूर होने के बाद फरदीन खान क्या काम कर रहे हैं क्या आप जानते हैं? दरअसल, फरदीन इस वक्त अपने पिता फिरोज खान की विरासत संभाल रहे थे। फिरोज खान ने बंगलूरू में सौ एकड़ से भी ज्यादा जमीन ली थी। वहां उनका एक फार्महाउस भी है जिसमें घोड़े भी हैं। फिरोज खान को राजसी स्टाइल में जिंदगी जीने का शौक था और इसी शौक के चलते उन्होंने जमीन ली थी। वह चाहते थे कि इस जमीन पर लोगों के रहने के लिए घर बनाएं जिसके लिए वो एक आवासीय योजना शुरू करना चाहते थे। फिरोज खान तो नहीं रहे लेकिन फरदीन ने अपने पिता की इस विरासत को संभालने का फैसला किया। पिता के इस सपने को पूरा करने के लिए फरदीन खान ने इसमें पूरी जान लगा दी। उनकी मेहनत रंग लाई और 5-6 साल पहले उन्होंने गोदरेज प्रॉपर्टीज के साथ मिलकर बड़ी डील साइन की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed