सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

B'day Spl: बॉलीवुड का ऐसा सुपरस्टार जिसने सबसे पहले लिया था प्राइवेट जेट, आज मना रहे 49वां जन्मदिन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
Birthday special- interesting facts about ajay devgan

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर्स में से एक अजय देवगन का आज जन्मदिन है। बॉलीवुड में कॉमेडी, एक्शन, सीरियस और लगभग हर तरह की फिल्मों का हिस्सा रहे अजय देवगन को उनके जबरदस्त अभिनय की गहराई के लिए जाना जाता है। 2 अप्रैल 1969 को जन्मे अजय देवगन ने इंडस्ट्री में एक्शन हीरो के तौर पर नाम कमाया। अजय देवगन के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें-

Trending Videos
Birthday special- interesting facts about ajay devgan

बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दे चुके अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म ‘तानाजी- द अनसंग योद्धा’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। वह इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी की सेना के सैन्य नेता सूबेदार तानाजी मालूसरे का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा वह एक रोमांटिक फिल्म भी करेंगे। वहीं उनकी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के सीक्वेल की भी चर्चा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday special- interesting facts about ajay devgan

49 साल के अभिनेता अजय देवगन ने 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से इंडस्ट्री में कदम रखा था और इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अजय देवगन को मिला था। उसके बाद उन्होंने फिल्म 'जिगर', 'दिलवाले', 'सुहाग', 'नाजायज', सिंघम, गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स जैसी कई फिल्में कीं। अजय देवगन को फिल्म 'जख्म' और 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' के लिए बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। अजय देवगन को फिल्म 'दीवानगी' में नेगेटिव किरदार अदा करने के लिए फिल्मफेयर अवाॅर्ड से भी नवाजा गया। 2016 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

Birthday special- interesting facts about ajay devgan

अजय देवगन का असली नाम विशाल वीरू देवगन है और अपनी मां के कहने पर उन्होंने अपना नाम 'अजय' रख लिया था। अजय देवगन को उनके करीबी और घर के लोग 'राजू' के नाम से बुलाते हैं, उनका निक नेम 'राजू' है। अजय देवगन के पास बी.कॉम. की डिग्री है। अजय जब फिल्मों में आए तो उनकी शक्ल-सूरत की खिल्ली उड़ाई गई थी, लेकिन अमिताभ बच्चन ने अजय को ‘डार्क हॉर्स’ कहा था और बिग बी की कसौटी पर अजय खरे उतरे। 

विज्ञापन
Birthday special- interesting facts about ajay devgan

अजय देवगन को लंबे इंटरव्यू देना पसंद नहीं है। फिल्म में यदि अजय को नाच-गाने के लिए कहा जाए तो उनके पसीने छूट जाते हैं। अजय को फिल्मी पार्टियां पसंद नहीं हैं और वे बॉलीवुड की किसी भी पार्टी में बहुत कम ही नजर नहीं आते हैं। काम खत्म होते ही वे घर जाकर बच्चों के साथ खेलना पसंद करते हैं। कॉलेज में अजय अक्सर अपने दोस्तों के साथ दो मोटर साइकिलों पर एक साथ सवारी करते थे। उनका यही रियल लाइफ सीन फिल्म ‘फूल और कांटे’ में फिल्माया गया। बाद में वे दो कारों और दो घोड़ों पर भी एक साथ सवारी करते नजर आए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed