फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

58 साल पहले 15 फिल्मों के खर्चे पर बनी थी 'मुगल ए आजम', बजट सुनते ही हिल गया था बॉलीवुड

Thu, 14 Jun 2018 07:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 14 Jun 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
birthday special k asif his film mugal e azam unknown facts
मुगल ए आजम

भारतीय सिनेमा की यादगार फिल्मों में से एक 'मुगल ए आजम' बनाने वाले निर्देशक करीमुद्दीन आसिफ का जन्म 14 जून 1922 को हुआ था। उन्होंने 9 मार्च 1971 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। के आसिफ ने एक्टर दिलीप कुमार की बहन अख्तर आसिफ से शादी की थी। उन्होंने कुल तीन शादियां की थीं।

birthday special k asif his film mugal e azam unknown facts
के आसिफ
के आसिफ ने अपनी पूरी जिंदगी में केवल 3 फिल्में ही बनाई थीं। जिनमें 'मुगल ए आजम' दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया। के आसिफ के भीतर इस कदर जुनून था कि फिल्म को बनाने में 17 साल लगा दिए। उन्होंने 'मुगल ए आजम' के निर्माण में पानी की तरह पैसा बहाया। इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि यह उस दौर की सबसे महंगी फिल्म थी। फिल्म का बजट करीब 1.5 करोड़ रुपये था। 
birthday special k asif his film mugal e azam unknown facts

यह फिल्म मुगल बादशाह मोहम्मद जलालुद्दीन अकबर के बेटे सलीम और अनारकली की प्रेम कहानी पर आधारित थी। पहले इस फिल्म में एक्टर सप्रू चंद्रमोहन और नरगिस ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। जो 1940 में रिलीज होने वाली थी। बाद में 'मुगल ए आजम' को नए स्टारकास्ट के साथ दोबारा शूट किया गया। जिसमें पृथ्वीराज कपूर, दिलीप कुमार और मधुबाला शामिल थे। ये अगस्त 1960 में बड़े परदे पर रिलीज हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special k asif his film mugal e azam unknown facts

फिल्म के कई युद्ध सीन के लिए करीब 2000 ऊंट और 4000 से ज्यादा घोड़ों का इस्तेमाल किया गया था। आपको जानकारी हैरानी होगी कि फिल्म के युद्ध सीन में दिखाए गए सैनिकों में ज्यादातर भारतीय सेना में सिपाही थे। फिल्म में जोधाबाई के लिए नकली मोतियों का इस्तेमाल करने की बजाय असली मोतियों का इस्तेमाल किया गया था। के आसिफ का मानना था कि कांच के मोती जब जमीन पर गिरते हैं तो आवाज नहीं होती है।

विज्ञापन
birthday special k asif his film mugal e azam unknown facts

फिल्म के मशहूर गाने 'जब प्यार किया तो डरना क्या' की शूटिंग में ही उस दौर में 10 लाख रुपये लगे थे। उस दौर में इतने रुपये से पूरी एक फिल्म बन जाती थी। गाने का संगीत नौशाद ने दिया था, इसे शकील बदायूंनी ने लिखा था। जबकि स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने इसे आवाज दी थी। गाने के बोल को नौशाद ने 105 रि-राइट्स के बाद फाइनल किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed