{"_id":"5b226fc24f1c1bc5628b50bd","slug":"4-bollywood-celebs-who-can-not-go-at-salman-khan-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान के घर नहीं जा सकते ये 4 बॉलीवुड स्टार, एक ने कर ली थी सुहैल खान की पत्नी से लड़ाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान के घर नहीं जा सकते ये 4 बॉलीवुड स्टार, एक ने कर ली थी सुहैल खान की पत्नी से लड़ाई
Thu, 14 Jun 2018 07:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 14 Jun 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के गॉडफादर कहे जाने वाले एक्टर सलमान खान सुपरस्टार्स की लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं। उन्हें बॉलीवुड का टाइगर और दबंग खान भी कहा जाता है। वह फिल्मों से अलग लोगों की मदद करने और कभी-कभी अपने गुस्से के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि बॉलीवुड में भी कुछ ऐसे स्टार्स हैं जो सलमान को अब नहीं भाते हैं..तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
2 of 5
Sanjay Dutt
एक समय था जब सलमान और संजय दत्त की दोस्ती की मिसाल दी जाती थी। दोनों के बीच सगे भाईयों से भी बढ़कर प्यार था। लेकिन इस दोस्ती के बीच दरार आ गई। इसकी वजह बनीं सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय। दरअसल, सलमान नहीं चाहते थे कि संजय किसी भी फिल्म में ऐश्वर्या के साथ काम करे। लेकिन संजय ने उनकी बात नहीं मानी और साल 2005 में उनके साथ फिल्म शब्द की।
3 of 5
सलमान खान ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक ऐश्वर्या राय और सलमान खान की प्रेम कहानी कौन नहीं जानता है। लेकेिन इनकी लवस्टोरी कब खत्म हो गई पता ही नहीं चला। दरअसल, ऐश्वर्या ने सलमान पर मार-पीट का आरोप लगाया था। जिसके बाद से ये कपल हमेशा के लिए जुदा हो गया। यही वजह है कि ऐश्वर्या को कभी सलमान के घर नहीं देखा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विवेक ओबरॉय ऐश्वर्या राय
वहीं, एक्टर विवेक ओबेरॉय भी ऐश्वर्या राय की वजह से सलमान खान का शिकार बने और उनका करियर चौपट हो गया। बता दें कि साल 2005 में आई फिल्म क्यों हो गया ना के बाद ऐश और विवेक के बीच प्यार की खिचड़ी पकने लगी जिसके चलते सलमान खान का गुस्सा आपे से बाहर हो गया। इसके बाद से विवेक गलती से भी सलमान के सामने नहीं भटकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
rishi kapoor
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड के चिंटू एक्टर ऋषि कपूर की। ऋषि ट्विटर पर अकसर विवादित बातें लिखने के चलते ट्रोल होते रहते हैं। बता दें कि ऋषि कपूर से सलमान की नाराजगी की वजह यह है कि ऋषि ने सोनम की शादी में सलमान के छोटे भाई सुहैल खान की पत्नी से लड़ाई मौल ली थी। इसी के चलते ऋषि से पूरा खान परिवार नाराज हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।