फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़की के साथ लेटे कार्तिक आर्यन के वायरल वीडियो की ये है सच्चाई, किसी फिल्म का नहीं है हिस्सा

Sat, 23 Nov 2019 11:37 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 23 Nov 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special Kartik Aaryan Viral Video Shared By Mukesh Chhabra on instagram
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन सिर्फ अपनी जानदार एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने क्यूट अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। कार्तिक आर्यन 22 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। बर्थडे के खास मौके पर कार्तिक को उनके फैंस के साथ ही साथ उनके दोस्तों और बॉलीवुड सेलेब्स ने भी जन्मदिन की बधाई दी। इस बीच कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक लड़की के काफी क्लोज नजर आ रहे हैं।

Birthday Special Kartik Aaryan Viral Video Shared By Mukesh Chhabra on instagram
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल होना शुरू हो गया है। ये वीडियो मुकेश छाबड़ा ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए मुकेश ने बताया कि ये कार्तिक के एक ऑडिशन का थ्रोबैक वीडियो है। वीडियो में कार्तिक आर्यन एक लड़की के साथ लेटे हुए हैं और साथ ही साथ बैकग्राउंड में कैडबरी का म्यूजिक 'किस मी' बज रहा है। 

Birthday Special Kartik Aaryan Viral Video Shared By Mukesh Chhabra on instagram
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को शेयर करते हुए मुकेश ने कार्तिक आर्यन को जन्मदिन की बधाई दी है। मुकेश ने वीडियो के कैप्शन में कार्तिक आर्यन की मेहनत का जिक्र करते हुए सभी को एक बड़ा संदेश भी दिया है। इसके साथ ही मुकेश ने कैप्शन में बताया है कि एक वक्त पर जिस कैडबरी के म्यूजिक पर कार्तिक ने ऑडिशन दिया था। आज वो उसके ब्रांड एंबेसडर हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Found the take of this cute little boy which I had done a few years ago. Look at him now. Had found it a while back in my #MCCC @mukeshchhabracc auditions. What better day to post it than his birthday. Happy Birthday @kartikaaryan May you keep shining the brightest. Just remember guys hardwork and dedication always pays off! God bless you ❤️❤️❤️❤️ Please Note : Irony of this is the brand he auditioned for then and didn’t work for him , he ENDORSES it now!!! #cadbury .... And you can guess the music.

A post shared by Mukesh Chhabra CSA (@castingchhabra) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special Kartik Aaryan Viral Video Shared By Mukesh Chhabra on instagram
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स जहां कार्तिक की मेहनत को सलाम कर रहे हैं तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि बिना ब्रश के चॉकलेट नहीं खानी चाहिए। इसके साथ ही कुछ यूजर्स सारा अली खान का भी जिक्र कर रहे हैं।

विज्ञापन
Birthday Special Kartik Aaryan Viral Video Shared By Mukesh Chhabra on instagram
Kartik Aaryan - फोटो : social media

वैसे बात कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की करें तो कार्तिक ने सारा के साथ इम्तियाज अली की एक फिल्म का शूट खत्म किया है। इसके साथ ही भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे के साथ उनकी फिल्म पति पत्नी और वो भी जल्दी रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर और गाने सभी को काफी पसंद आ रहे हैं। गौरतलब है कि दोस्ताना 2 और भूल भुलैया 2 भी कार्तिक के खाते में ही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed