फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिषेक की जिंदगी में कैसे आईं ऐश्वर्या, रोमांचित कर देगी दोनों की लव स्टोरी

Mon, 05 Feb 2018 08:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
 birthday special- know about Abhishek Bachchan and Aishwarya rai love story

अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के उन हीरो में से हैं जिनका फिल्मी दुनिया से पुराना रिश्ता है लेकिन फिर भी अपनी अलग पहचान बनाने में उन्हें काफी मेहनत लगी है। अच्छी बात ये है कि कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी वो कभी न कभी ऐसी दमदार फिल्म दे देते हैं कि सबकी बोलती बंद हो जाती है जैसे गुरु, युवा, बंटी और बबली, धूम। आज इस सितारे का 42वां जन्मदिन है। अजब सी बात है कि इतने चर्चित होने के बाद भी अभिषेक को कई बार महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और मिस वर्ल्ड रहीं ऐश्वर्या राय के पति के रूप में ही देखा जाता है। वैसे फिल्मी करियर की बात न करें तो अभिषेक की निजी जिंदगी काफी खुशहाल रही है। इसमें सबसे अहम पहलू है ऐश्वर्या से उनकी शादी। जानिए लंबी दोस्ती के बाद कैसे शुरू हुआ इन दोनों का प्यार।

 birthday special- know about Abhishek Bachchan and Aishwarya rai love story

अभिषेक और ऐश्वर्या की मुलाकात पहली बार साल 2000 में हुई जब वे फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' की शूटिंग कर रहे थे। दोनों ने इसी साल फिल्म 'कुछ न कहो' में भी काम किया। अब तक इनके बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती ही थी। हालांकि वे इससे पहले एक बार 1997 में मिल चुके थे जब ऐश अभिषेक के अच्छे दोस्त बॉबी देयोल के साथ फिल्म 'और प्यार हो गया' में काम कर रही थीं। उस वक्त तक ऐश सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं और 2002 में अभिषेक की करिश्मा कपूर से सगाई हो चुकी थी। कपूर और बच्चन परिवार एक होने को तैयार थे लेकिन खबरों के मुताबिक न जाने किस वजह से करिश्मा और अभिषेक की मांओं के बीच अनबन हो गई और 2003 में ये सगाई टूट गई।

 birthday special- know about Abhishek Bachchan and Aishwarya rai love story

उधर ऐश सलमान के व्यवहार से तंग आकर ब्रेकअप कर चुकी थीं और विवेक ओबरॉय के साथ उनका प्रेम संबंध शुरू हो चुका था। लेकिन किस्मत को तो अभिषेक-ऐश को ही एक करना था। नतीजतन ऐश का विवेक से भी ब्रेकअप हो गया। अभिषेक का करिश्मा से अलगाव होने के बाद काफी वक्त तक रानी मुखर्जी के साथ भी नाम जुड़ा। दोनों ने फिल्म 'युवा', 'बंटी और बबली' और 'कभी अलविदा न कहना' में साथ काम किया था। इनकी जोड़ी इतनी पंसद की गई कि सबको उम्मीद थी कि बच्चन परिवार में फिर से इतिहास दोहराया जाएगा। लगा था कि ये दोनों शादी करेंगे। जया भादुड़ी की तरह फिर बंगाली बहू आएगी जो जया की तरह ही अपने पति से कद में इतनी छोटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
 birthday special- know about Abhishek Bachchan and Aishwarya rai love story

लेकिन रानी और अभिषेक के रास्ते अलग हो गए और सबकी उम्मीदें टूट गईं। इसके बाद अभिषेक ने 10 महीनों तक हीरोइन दीपानिता शर्मा को भी डेट किया। माना ये जा रहा था कि दिपानिता इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी लेकिन अभिषेक ने उन्हें मनाया। अफसोस कि करिश्मा और रानी की तरह अभिषेक ने दिपानिता का भी दिल तोड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि अब तक अभिषेक की जिंदगी में ऐश आ चुकी थीं। दिपानिता ने जब अभिषेक से सच्चाई जाननी चाही तो अभिषेक ने कबूल किया कि वे ऐश को पसंद करने लगे हैं। ये दोनों 'कजरारे गाने के वक्त ही करीब आने लगे थे। इन दोनों के बीच प्यारी की चिंगारी उसी वक्त जल गई थी लेकिन यह प्यार एक साल बाद 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'उमराव जान' की शूटिंग के वक्त परवान चढ़ा।

विज्ञापन
 birthday special- know about Abhishek Bachchan and Aishwarya rai love story
- फोटो : amar ujala
2006 में ऐश-अभि को काफी वक्त साथ गुजारने का मौका मिला। उस वक्त ये दोनों 'उमराव जान' के अलावा 'गुरु' और 'धूम 2' में भी साथ काम कर रहे थे। 2007 की फिल्म गुरु के सेट पर ऐश की हल्की सी मुस्कान ही अभी का दिल जीतने के लि काफी थी। बस फिर क्या, जिसका इंतजार था वही हुआ। ऐश से प्यार कर बैठे अभिषेक ने आखिरकार उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर डाला। मौका था टोरांटो में चल रहे 'गुरु' के प्रेमियर शो का। न्यूयॉ़र्क में अभिषेक ने ऐश को शादी के लिए प्रपोज किया था। अभिषेक ने एक इंटरव्यू में बताया था,'मैं न्यूयॉर्क में शूटिंग कर रहा था। मैं अपने होटल के कमरे की बॉलकनी में खड़े होकर ये सोचा करता था कि कितना अच्छा होगा अगर एक दिन मैं एर दिन उससे शादी कर पाउंगा।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed