{"_id":"5c7de6e0bdec221446317305","slug":"birthday-special-know-film-list-of-actress-sonam-kapoor-sister-rhea-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'dy Spcl: बहन सोनम कपूर को लेकर रिया ने बनाईं 3 फिल्में, 'पापा की परी' बनने में लग गया वक्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'dy Spcl: बहन सोनम कपूर को लेकर रिया ने बनाईं 3 फिल्में, 'पापा की परी' बनने में लग गया वक्त
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 05 Mar 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
sonam rhea kapoor
- फोटो : twitter
मुंबई के चेम्बूर में जन्मीं बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर रिया कपूर का आज जन्मदिन है। 5 मार्च 1987 को जन्मीं रिया अनिल कपूर की बेटी और सोनम कपूर की बहन है। रिया कपूर ने कई फिल्मों का निर्माण किया है। रिया फैशन स्टाइलिस्ट हैं और वो बहन सोनम कपूर के साथ मिलकर अपना एक ब्रांड भी चलाती हैं। रिया कपूर ने बतौर प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'आयशा' थी। रिया के 32वें बर्थ डे पर पढ़िए उनकी फिल्मों के बारे में...
Trending Videos
Aisha
- फोटो : social media
आयशा
न्यूयार्क में पढ़ीं रिया कपूर ने 'ड्रमेटिक लिट्रेचर' में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी। उसके बाद वे फिल्म प्रोडक्शन में आ गईं। साल 2010 में रिया ने 'आयशा' फिल्म बनाई। इस फिल्म के लीड रोल में उनकी बहन सोनम कपूर थीं। आयशा एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा थी। जिसमें अभय देओल, साइरस साहूकार, इरा दुबे, अरुणोदय सिंह भी अहम किरदारों में थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई।

Khoobsurat
- फोटो : social media
खूबसूरत
साल 2014 में रिया लेकर आईं 'खूबसूरत' फिल्म। इस फिल्म में भी उन्होंने अपनी बहन सोनम को लिया। फिल्म में सोनम खान के अपोजिट पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने लीड रोल निभाया था। यह फिल्म भले उतनी नहीं चल पाई लेकिन फिर भी इसके बाद रिया ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली।

Veere Di Wedding - Hindi
- फोटो : file photo
वीरे दी वेडिंग
बीते साल करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में रिया के काम को बेहद तारीफें मिलीं। बोल्ड कंटेंट से भरपूर इस फिल्म ने उत्तर भारत में ताबड़तोड़ कमाई की और अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब भी रही।

Rhea Kapoor Karan Boolani
- फोटो : twitter
करण बूलानी को कर रहीं डेट
पिछले काफी समय से रिया कपूर, करण बूलानी को डेट कर रही हैं। ये दोनों अपनी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहते हैं। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल कपूर को भी करण पसंद आ गए हैं। रिया हमेशा महिलाओं पर केंद्रित फिल्में बनाती हैं। रिया ने पिछले दिनों एक मीडिया इंटरव्यू में यह खुलासा किया था कि वो अब वेब सीरीज के प्रोडक्शन में कदम रखने जा रही हैं।