{"_id":"5ad4130c4f1c1b58098b4bee","slug":"birthday-special-lara-dutta-controversy-and-her-love-scandals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लिव-इन में रहते हुए एक साथ दो-दो मॉडल्स को किया डेट, फिर शादीशुदा खिलाड़ी पर आया लारा का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लिव-इन में रहते हुए एक साथ दो-दो मॉडल्स को किया डेट, फिर शादीशुदा खिलाड़ी पर आया लारा का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व मिस यूनिवर्स, बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल लारा दत्ता आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। 16 अप्रैल 1978 को उनका जन्म उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ। जिस साल (2000) लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं, उसी साल प्रियंका चोपड़ा ने भी मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मगर मॉडलिंग से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वालीं लारा दत्ता को बॉलीवुड में वह मुकाम ना मिल सका जो प्रियंका ने हासिल की। दोनों के रिश्ते भी कभी सामान्य नहीं रहे।
कहा जाता है कि शुरुआती दिनों में ही लारा दत्ता केे बैक टू बैक अफेयर्स की खबरों की वजह से उनका करियर प्रभावित हुआ। केली दोरजी से लेकर डीनो मोरिया तक और टाइगर वुड्स से लेकर महेश भूपति तक से लारा का नाम जुड़ा। उनकी लव लाइफ हमेशा विवादों में घिरती रही।
2 of 5
Lara Dutta
ब्यूटी पेजेंट जीतने से पहले लारा दत्ता मॉडल और एक्टर केली दोरजी को डेट करती थीं। मगर मिस यूनिवर्स बनने के बाद ही उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया। दोनों लिव-इन में रहते थे। 'फिल्मी बीट' की रिपोर्ट के मुताबिक केली के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद भी लारा मॉडल डीनो मोरिया को डेट करने लगी थीं।
3 of 5
Lara Dutta
डीनो से पहले लारा दत्ता का नाम इंटरनेशनल गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स से भी जुड़ा। उस दौरान भी वह केली के साथ रिश्ते में थीं। केली ने जब इस बात को मीडिया के सामने खुलासा किया तो खूब विवाद हुआ। बाद में डीनो-लारा का ब्रेक अप हुआ और केली ने भी एक्ट्रेस का साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Lara Dutta
केली दोरजी से ब्रेकअप के बाद लारा दत्ता का नाम टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से जुड़ा। भूपति की पत्नी और मॉडल श्वेता जयशंकर ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब लारा महेश की जिंदगी में आईं, तब वह शादीशुदा थे।
विज्ञापन
5 of 5
lara dutta
जैसे ही महेश भूपति का तलाक हुआ, लारा ने बिना वक्त गंवाए उनसे शादी कर ली। साल 2011 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। अगले साल 2012 में उनकी बेटी शायरा का जन्म हुआ। लारा दत्ता आखिरी बार साल 2016 में फिल्म 'अजहर' में नजर आईं थीं। फिल्म में उनका गेस्ट अपीयरेंस था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।