फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टाइगर-दिशा के हाथ से फिसली बड़ी फिल्म, नजर आएगा अब यह फेमस लव कपल, वजह भी जान लें

Mon, 16 Apr 2018 04:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Apr 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
Kriti Sanon And Sushant Singh Rajput Sign Second Film Together Dirty Dancing Remake
Tiger Shroff and Disha Patani

फिल्म 'बागी-2' ने बॉलीवुड को एक और शानदार जोड़ी दे दी है। रियल लाइफ के लव कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की जोड़ी पर कई फिल्म मेकर्स की नजर है। यहां तक कि हॉलीवुड की एक प्रोडक्शन कंपनी भी इन दोनों से इतनी इंप्रेस हुई कि अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए दोनों को ऑफर दे डाला।

Kriti Sanon And Sushant Singh Rajput Sign Second Film Together Dirty Dancing Remake
Tiger Shroff and Disha Patani

हालांकि, बिजी शेड्यूल की वजह से दोनों को इस प्रोजेक्ट का ऑफर ठुकराना पड़ा। टाइगर श्रॉफ फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वह ऋतिक रौशन के साथ एक फिल्म करेंगे। वहीं, दिशा पाटनी भी फिल्म 'संघमित्रा' को लेकर व्यस्त हैं। ऐसे में इस लव कपल के हाथ से यह बड़ी फिल्म निकल गई।

Kriti Sanon And Sushant Singh Rajput Sign Second Film Together Dirty Dancing Remake
सुशांत कृति

'मिड डे' की रिपोर्ट के अनुसार टाइगर और दिशा के हाथ से जो फिल्म छूटी, अब उस पर सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन ने कब्जा कर लिया है। डांस आधारित इस फिल्म में एक बार फिर यह रियल लाइफ कपल, बड़े पर्दे पर भी रोमांस करता दिखेगा। यह इस कपल की दूसरी फिल्म होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon And Sushant Singh Rajput Sign Second Film Together Dirty Dancing Remake
सुशांत कृति

सुशांत और कृति को जो फिल्म मिली है, वह हॉलीवुड फिल्म 'डर्टी डांसिंग' की रीमेक है। पिछले साल लायन्स गेट टेलीविजन ने इस फिल्म को प्रोड्यूज किया है। फिल्म 'राब्ता' के फ्लॉप होने के बाद भी इस कपल को दूसरी फिल्म इसलिए मिली क्योंकि वे दोनों डांस करने में माहिर हैं। 

विज्ञापन
Kriti Sanon And Sushant Singh Rajput Sign Second Film Together Dirty Dancing Remake
सुशांत कृति

खबर है कि डांस आधारित इस फिल्म के लिए प्रोड्यूजर्स को एक ऐसे कोरियोग्राफर की तालाश है जो फिल्म का निर्देशन भी कर सके। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है। बॉलीवुड दर्शकों के हिसाब से इसमें बदलाव किए जा रहे हैं। कास्ट और क्रू फाइनल होते ही सुशांत और कृति इसके लिए ट्रेनिंग भी शुरू कर देंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed