फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: 52 साल के सलमान खान ने टाइगर श्रॉफ को दी टक्कर, पहली बार दिखाया खतरनाक स्टंट

Mon, 16 Apr 2018 03:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Apr 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
ali abbas zafar tweet salman khan stunt during training
sultan

52 साल के सलमान खान का ऐसा कारनामा देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां, 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' के निर्देशक अली अब्बास जफर ने रात के 2 बजे यह वीडियो शेयर किया जिसे देखकर सलमान की फिटनेस का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितने फिट हैं।

ali abbas zafar tweet salman khan stunt during training
Salman Khan
बॉलीवुड में इन दिनों सबसे फिट और खतरनाक स्टंट करने के लिए एक्टर टाइगर श्रॉफ जाने जाते हैं। उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'बागी 2' में जबरदस्त एक्शन और स्टंट सीन फिल्माए गए हैं लेकिन सलमान का यह कारनामा देखकर तो ऐसा लग रहा है कि वह टाइगर को भी फेल कर देंगे।

 
ali abbas zafar tweet salman khan stunt during training
salman khan

दरअसल, यह वीडियो फिल्म 'सुल्तान' की ट्रेनिंग के दौरान का है। वीडियो में सलमान जंप लगाकर उल्टी छलांग लगाते हैं उनको सपोर्ट देने के लिए साथ में दो लोग खड़े हैं जो कि उन्हें केवल पीठ से सहारा देते हैं। बता दें कि सलमान ने 'सुल्तान' फिल्म में एक रेसलर का किरदार निभाया था।




 

विज्ञापन
विज्ञापन
ali abbas zafar tweet salman khan stunt during training
salman khan

इस वक्त निर्देशक अली अब्बास जफर और सलमान खान साथ में फिल्म 'भारत' कर रहे हैं। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है। जफर ने ट्वीट कर कहा- फिल्म 'भारत' की तैयारियों को लेकर हम पूरे जोश में हैं। जल्द ही आपको इससे जुड़ी बहुत सी रोचक जानकारियां मिलेंगी।


 

विज्ञापन
ali abbas zafar tweet salman khan stunt during training
सलमान खान

सलमान के साथ निर्देशक अली अब्बास की यह तीसरी फिल्म है उनके साथ कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ी भी नजर आएंगी। 'भारत' 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म आधिकारिक रूप से 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओडी टू माइ फादर' से प्रेरित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed