{"_id":"5ad476404f1c1b84098b4dde","slug":"dharmendra-to-receive-raj-kapoor-award-here-is-know-his-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेमा मालिनी से शादी के लिए धर्मेंद्र ने बदल लिया था धर्म, जानिए कहां हैं पहली पत्नी प्रकाश कौर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हेमा मालिनी से शादी के लिए धर्मेंद्र ने बदल लिया था धर्म, जानिए कहां हैं पहली पत्नी प्रकाश कौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर धर्मेन्द्र को 'राज कपूर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री विनोद तावड़े ने इस अवॉर्ड का ऐलान किया। इस अवॉर्ड के साथ ही धर्मेन्द्र को 5 लाख रुपये भी दिए जाएंगे। धर्मेंद्र का नाम आते ही हेमा मालिनी का ख्याल आता है उनके बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन क्या उनकी पहली पत्नी के बारे में जानते हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बारे में।
2 of 5
धर्मेंद्र
1954 में धर्मेंद्र पंजाब के साहनेवाल में पढ़ाई कर रहे थे। 19 साल की उम्र में उनकी शादी प्रकाश कौर से कर दी गई। धर्मेंद्र के पिता केवल किशन सिंह देओल लुधियाना के लालतों कला में हेड मास्टर थे। धर्मेंद्र ने 1960 में फिल्मफेयर का एक कॉन्टेस्ट जीता और मुंबई आ गए। यहां उन्हें पहला ब्रेक मिला 1960 में अंर्जुन हिंगरोनी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे से'।
3 of 5
Dharmendra
धर्मेंद्र और प्रकाश के चार बच्चे हैं- अजय सिंह (सनी), विजय सिंह (बॉबी), विजेता और अजेता देओल। सनी देओल और बॉबी देओल के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन विजेता और अजेता फिल्मी दुनिया से दूर रहे और इनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
dharmendra
'शोले' की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र और हेमा मालिनी करीब आ गए। दोनों ने 1980 में शादी कर ली। कहा जाता है कि धर्मेंद्र, प्रकाश से अलग नहीं होना चाहते थे और हेमा मालिनी से भी। उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाकर हेमा मालिनी से शादी कर ली, ताकि उन्हें प्रकाश कौर को तलाक ना देना पड़े। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दो बेटियां हैं ईशा और आहना। ईशा देओल ने एक्टिंग में हाथ आजमाया और फिर शादी कर ली, वहीं आहना पेशे से क्लासिकल डांसर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
धर्मेंद्र
प्रकाश कौर लाइम लाइट से दूर रहती हैं और मुंबई में जुहू स्थित बंगले में बेटे सनी और बॉबी देओल के साथ रहती हैं। धर्मेंद भी उनके साथ रहते हैं और पत्नी, बच्चों के साथ उनके काफी अच्छे संबंध हैं। वहीं हेमा मालिनी से मिलने धर्मेंद्र हर सप्ताह शनिवार और रविवार जाते हैं, वह लोनावला में रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।