फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों में एक्ट्रेस से होता है रेप, आरोपियों को अंत में मिलती है सजा-ए-मौत

Mon, 16 Apr 2018 03:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Apr 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
5 bollywood movies which based on rape cases
RAPE

जम्मू-कश्मीर के कठुआ और उन्नाव में बच्चियों के साथ हुई गैंग रेप की घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस घटना से ना सिर्फ आम लोग का गुस्सा फूटा है बल्कि कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकाली है। बॉलीवुड में सदियों से रेप के मुद्दे को बड़ी सख्ती से उठाया जाता रहा है। फिल्म 'दामिनी' हो या हाल ही में रिलीज हुई 'काबिल' आरोपियों को उनके गुनाह की सजा मिली। खैर फिल्मों में तो उन्हें सजा मिल गई लेकिन असल जिंदगी के आरोपियों को कब सजा मिलेगी यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल नजर डालते हैं ऐसी 5 फिल्मों पर जिनमें ऐसे सीरियस मुद्दे को उठाया गया।

5 bollywood movies which based on rape cases
BOLLYWOOD
इंसाफ का तराजू
इंसाफ का तराजू फिल्म 1980 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म रेप पर आधारित है। फिल्म में राज बब्बर ने ज़ीनत अमान का रेप किया होता है। जिसे लेकर उस समय बहुत विवाद भी हुआ था लेकिन विवादों के बावजूद फिल्म अपने गंभीर विषय की वजह से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थी। बी.आर. चोपड़ा की ‘इंसाफ का तराजू’ इंग्लिश फिल्म ‘लिपस्टिक (1976)’ का रीमेक थी।


 
5 bollywood movies which based on rape cases
DAMINI
दामिनी
डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'दामिनी' 90 के दशक की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है। फिल्म में रेप का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्रि रेप के विरोध में अपने परिवार से भी लड़ जाती हैं और आखिरकार पीड़ित को इंसाफ दिलाकर ही दम लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 bollywood movies which based on rape cases
गंगाजल
निर्देशन प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म 'गंगाजल' ने बॉक्स आफिस पर जबर्दस्त कामयाबी हासिल की थी। फिल्म में रेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए अजय देवगन जमीन आसमान एक कर देते हैं और अकेले ही सिस्टम में मौजूद भ्रष्ट लोगों से लड़ते हैं। 
 
विज्ञापन
5 bollywood movies which based on rape cases
BHOOMI
भूमि
2017 में रिलीज हुई संजय दत्त की फिल्म 'भूमि' भी रेप के विषय पर आधारित थी जिसमें संजय दत्त एक पिता की भूमिका में थे। फिल्म में वह अदिति राव हैदरी के पिता बने थे। बेटी का गैंग रेप कर दिया जाता है और बाप उसे इंसाफ दिलाने के लिए सबसे लड़ जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed