{"_id":"5ad472d24f1c1be2798b48b2","slug":"aprat-from-south-film-industry-actress-these-bollywood-heroines-face-casting-couch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म इंडस्ट्री का काला सच: श्री रेड्डी ही नहीं यह एक्ट्रेस भी हो चुकी हैं कास्टिंग काउच की शिकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म इंडस्ट्री का काला सच: श्री रेड्डी ही नहीं यह एक्ट्रेस भी हो चुकी हैं कास्टिंग काउच की शिकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Apr 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस श्री रेड्डी की ओर से कास्टिंग काउच का खुलासा करने के बाद अब कैरेक्टर आर्टिस्ट सुनीता ने भी अपने कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया है। सुनीता ने यौन शोषण का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि जाने माने फिल्म क्रिटिक कैथी महेश पर लगाया है। हाल ही में दो एक्ट्रेस के कास्टिंग काउच का शिकार होने के बाद एक बार फिर इस मुद्दे पर बहस शुरू हो गई है। आपको बता दें कि फिल्म या टीवी सीरियल्स में रोल पाने के लिए एक्ट्रेस को निर्माता-निर्देशक के सामने कई बार गुजरना पड़ता है। फिल्म इंडस्ट्री की भाषा में इसे स्क्रीनटेस्ट कहा जाता है लेकिन हीरोइनों की मानें तो यह कुछ और ही है। आइए जानते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी हीरोइनों के बारे में जिन्होंने खुद अपने मुंह से स्वीकार किया था कि वह कास्टिंग काउच का शिकार हुई हैं।
कल्कि कोचलिन
कल्कि ने कास्टिंग काउच पर दिए बयान से सभी को चौंका दिया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि बचपन में उनका यौन शोषण हुआ था। उन्होंने कहा, 'यह एक ऐसा कड़वा सच है जिसके साथ मैं बचपन से जी रही हूं।'

सुरवीन चावला
फिल्म हेट स्टोरी 2 से चर्चा में आईं एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच पर बहुत ही बड़ा सनसनीखेज खुलासा किया था। सुरवीन ने बताया था कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले उनको इस फिल्म में काम करने के लिए एक डायरेक्टर ने वन नाइट स्टैंड के लिए कहा था। सुरवीन के मुताबिक़ उन्होंने साउथ फिल्म में काम करने के लिए ऑडिशन दिए थे जिसमे वह सिलेक्ट हो गयी थी, लेकिन बाद में उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था।

राय लक्ष्मी
फिल्म 'जूली -2' से सुर्खियां बटोरने वाली हीरोइन राय लक्ष्मी ने कुछ दिनों पहले ही कास्टिंग काउच पर कई राज खोलकर अपने फैंस को चौंका दिया था। राय लक्ष्मी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अगर आप खूबसूरत हैं तो आपको ये जोखिम तो उठाना ही पड़ेगा। ऐसा सिर्फ यहीं नहीं हर जगह ही होता है। हम एक्टर हैं इसलिए मीडिया में ज्यादा हाईलाइट हो जाते हैं। उन्होंने बताया था- 'मेरे सामने कई बार ऐसी परिस्थितियां आई जब लोगों ने मुझे अप्रत्यक्ष रूप से कई मैसेज भी किए'। वह बताती हैं, 'मेरे हाथ से इसी चक्कर में कई बार कई प्रोजेक्ट निकल गए हैं। ऐसे मौके पर आप किसी से ज्यादा सवाल नहीं कर सकते हैं। साथ ही आपको सामने वाले की नीयत के बारे में भी कुछ नहीं पता होता'।

श्री रेड्डी
एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कास्टिंग काउच पर सनसनीखेज खुलासा किया है। इसके विरोध में उन्होंने टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया है। श्री रेड्डी ने फिल्म चैंबर पर कास्टिंग काउच के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है और शोषण के विरोध में हैदराबाद स्थित फिल्म चैंबर ऑफिस के बाहर सड़क पर टॉपलेस होकर धरना दिया। एक्ट्रेस ने शोषण करने वाले इंडस्ट्री के कई बड़े नामों का खुलासा करने की धमकी भी दी है। उन्होंने कई टॉप साउथ की फिल्मों के निर्माताओं, निर्देशकों और एक्टर्स पर काम के बदले यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।