फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lauren Gottlieb Birthday: भोजपुरी सिनेमा में धमाल मचा चुकी हैं यह अमेरिकन हीरोइन, पवन सिंह को भी इशारों पर नचाया

Wed, 08 Jun 2022 09:03 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 08 Jun 2022 09:03 AM IST
विज्ञापन
Birthday special lauren gottlieb has worked in the Bhojpuri song with Pawan Singh know her career and films
lauren gottlieb-pawan singh - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हैं, जो विदेशों से ताल्लुक रखते हैं लेकिन उन्होंने अपनी जमीन को छोड़कर हिंदी सिनेमा में करियर बनाने के लिए मुंबई की ओर रुख किया। इनमें डांसर और अभिनेत्री लॉरेन गॉटलिब भी शामिल हैं, जो अमेरिका की रहने वाली हैं और आज अपना 34 वां जन्मदिन मना रही हैं। लॉरेन का जन्म 8 जून 1988 में सयुंक्त राष्ट्र के एरिजोना में हुआ था। वह अभिनेत्री होने से पहले एक शानदार डांसर हैं। लॉरेन ने कई इंटरनेशनल सुपरस्टार के साथ काम किया है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि वह भोजपुरी सिनेमा में भी अपने डांस से धमाल मचा चुकी हैं। आइए आज हम आपको लॉरेन से करियर से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।    

Birthday special lauren gottlieb has worked in the Bhojpuri song with Pawan Singh know her career and films
lauren gottlieb - फोटो : सोशल मीडिया

बचपन से ही शुरू की डांसिंग
लॉरेन आज के समय में डांसिंग की दुनिया का चमकता हुआ सितारा हैं, लेकिन उन्होंने इस दिशा में कदम छोटी उम्र में ही रख दिया था। अभिनेत्री ने महज सात साल की उम्र में डांस सीखना शुरू कर दिया था। खास बात यह है कि उन्होंने खुद को एक डांस फॉर्म में बांधा नहीं। लॉरेन ने कई तरह के डांस फॉर्म सीखे, जिसमें हिप-हॉप, टैप डांसिंग, बेली डांस शामिल है। लॉरेन ने एक बार अमेरिकी डांस बेस्ड रियलिटी शो 'सो यू थिंक यू कैन डांस' में  हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने रिहाना, शकीरा, विल स्मिथ जैसे कई सुपरस्टार के साथ काम किया। डांसिंग के साथ-साथ अमेरिका में ही लॉरेन ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। वह 'डिसास्टर', 'हेना मोंटेना' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Birthday special lauren gottlieb has worked in the Bhojpuri song with Pawan Singh know her career and films
abcd - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में ऐसे हुई एंट्री
लॉरेन ने साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'एबीसीडी' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी, जिसमें वह गणेश आचार्य, प्रभु देवा, पुनीत पाठक और सलमान युसूफ जैसे डांसर्स के साथ नजर आई थीं। हालांकि, बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अभिनेत्री को अपनी हिंदी पर काम करना पड़ा था। उन्होंने अपने तीन महीने सिर्फ हिंदी सीखने में लगा दिए थे। लॉरेन 'घोस्ट व्हिस्परर' , 'एबीसीडी', 'एबीसीडी 2' , 'वेलकम टू कराची' में नजर आई हैं। इसके अलावा, वह कई रियलिटी शोज में बतौर गेस्ट भी शामिल हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday special lauren gottlieb has worked in the Bhojpuri song with Pawan Singh know her career and films
lauren gottlieb-pawan singh song - फोटो : सोशल मीडिया

पवन सिंह के साथ इस गाने में आईं नजर 
लॉरेन गॉटलिब भोजपुरी इंडस्ट्री के एक गाने में नजर आ चुकी हैं, जिसका नाम 'कमरिया हिला रही है' है। इस गाने में लॉरेन और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की जोड़ी नजर आई थी और गाने ने आते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था। इस गाने को महज तीन दिन में 1.7 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया था और अब तक गाने को 9.8 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने को पवन सिंह और भोजपुरी सिंगर पायल देव ने गाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed