सब्सक्राइब करें

मंदाकिनी: वो हीरोइन जिसकी एक झलक पर दिल हार बैठा था दाऊद, सेंसर बोर्ड ने भी नहीं चलाई बोल्ड सीन पर कैंची

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 30 Jul 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
Birthday special Mandakini lesser-known facts about the Ram Teri Ganga Maili actor
मंदाकिनी अभिनेत्री

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मंदाकिनी ने अपने समय में लोगों को खूब दीवाना बनाया था। हालांकि, मंदाकिनी का फिल्मी करियर छोटा ही रहा और उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। सुपरहिट फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में उनकी अदाओं ने दर्शकों पर ऐसा जादू किया कि आज भी लोग उन्हें भूल नहीं पाते। यूं तो मंदाकिनी ने कई सारी फिल्मों में काम किया लेकिन 'राम तेरी गंगा मैली' में निभाया गया गंगा का किरदार ही लोगों की जुबां पर रह गया।



आज मंदाकिनी का जन्मदिन है
30 जुलाई को जन्मी मंदाकिनी का असली नाम यैस्मिन जोसेफ है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली हैं। कहा जाता है कि मंदाकिनी को 'राम तेरी गंगा मैली' साइन करने से पहले तीन फिल्ममेकर रिजेक्ट कर चुके थे। मंदाकिनी फिल्मों में अपने काम से ज्यादा मोस्टवांटेड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के साथ अफेयर की वजह से चर्चा में रही। 

Trending Videos
Birthday special Mandakini lesser-known facts about the Ram Teri Ganga Maili actor
मंदाकिनी अभिनेत्री

80-90 के दशक में अपनी बोल्डनेस का जलवा दिखाने वाली मंदाकिनी का नाम कभी भी सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार नहीं हो पाया। मंदाकिनी ने साल 1985 में फिल्म 'मेरा साथी' से डेब्यू किया था। कहा जाता है कि एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर ने पहली बार मंदाकिनी को देखा था। उस वक्त मंदाकिनी 22 साल की थी। राज कपूर ने ही 'राम तेरी गंगा मैली' में कास्ट करने से पहले यैस्मिन से बदलकर मंदाकिनी नाम कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday special Mandakini lesser-known facts about the Ram Teri Ganga Maili actor
मंदाकिनी अभिनेत्री

इस फिल्म में मंदाकिनी ने जबरदस्त बोल्ड सीन दिए थे खासतौर पर झरने के नीचे वाला सीन। इस सीन में मंदाकिनी केवल सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें उन्हें झरने के नीचे खड़े होना था। इस सीन को राज कपूर ने सेंसर बोर्ड में कैसे पास कराया इसके बारे में लोगों को आज भी जानकारी नहीं है।

Birthday special Mandakini lesser-known facts about the Ram Teri Ganga Maili actor
मंदाकिनी अभिनेत्री

मंदाकिनी ने अपने फिल्मी करियर में 'आग और शोला', 'अपने अपने', 'प्यार करके देखो', 'हवालात', 'नया कानून', 'दुश्मन' जैसी फिल्मों में काम किया है। मंदाकिनी आखिरी बार साल 1996 में फिल्म 'जोरदार' में नजर आई थीं।

 

विज्ञापन
Birthday special Mandakini lesser-known facts about the Ram Teri Ganga Maili actor
मंदाकिनी

साल 1994 में दाऊद इब्राहिम के साथ मंदाकिनी की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी जिसमें तहलका मचा दिया था। मंदाकिनी को 1994-95 में दुबई शारजाह में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ देखा गया। दोनों की फोटो और कई कहानियों ने सुर्खियां भी बटोरीं। लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed