{"_id":"6082459c4906530ab209c914","slug":"birthday-special-manoj-bajpayee-born-in-bihar-married-bobby-deol-actress-neha-here-lovestory","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाइमलाइट से दूर रहने वाली ये एक्ट्रेस है मनोज बाजपेयी की दूसरी पत्नी, संघर्ष के दिनों में पहली पत्नी से हो गया था तलाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लाइमलाइट से दूर रहने वाली ये एक्ट्रेस है मनोज बाजपेयी की दूसरी पत्नी, संघर्ष के दिनों में पहली पत्नी से हो गया था तलाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मनोज बाजपेयी-नेहा बाजपेयी
- फोटो : फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर अपनी पहचान बनाई है। अभिनेता मनोज बाजपेयी भी एक ऐसे ही एक्टर हैं। मनोज बाजपेयी का जन्म 23 अप्रैल 1969 को बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के एक छोटे से गांव बेलवा में हुआ। मनोज बाजपेयी को बचपन से ही सिनेमा का शौक था। अमिताभ बच्चन को पर्दे पर देखकर वो भी उनकी तरह अभिनय करना चाहते थे। हालांकि, ये उनके लिए आसान नहीं था। मनोज बाजपेयी की एक्टिंग जितनी कमाल है उससे कई ज्यादा उनका संघर्ष रहा है, लेकिन उन्होंने कभी बड़ा एक्टर बनने की उम्मीद नहीं छोड़ी।
2 of 5
मनोज बाजपेयी
- फोटो : फेसबुक
मनोज बाजपेयी ने अपनी स्कूली पढ़ाई राजा हाईस्कूल, बेतिया जिले से की थी। इसके बाद वह सत्यवती कॉलेज गए, फिर स्नातक की पढ़ाई के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज आ गए। चार बार नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से खारिज कर दिए जाने के बाद बाद वो आत्महत्या करना चाहते थे तभी उन्हें रघुवीर यादव ने बैरी जॉन की एक्टिंग वर्कशॉप करने की सुझाव दिया। मनोज बाजपेयी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1994 में फिल्म द्रोह काल से की थी। इस फिल्म में वह बहुत छोटे रोल और चंद पल के लिए नजर आए थे।
3 of 5
मनोज बाजपेयी
- फोटो : file
मनोज बाजपेयी की पत्नी का नाम नेहा बाजपेयी है। नेहा भी मनोज की तरह ही बॉलीवुड से ताल्लुक रखती हैं। नेहा का असली नाम शबाना रजा है। बॉलीवुड फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। नेहा ने अपना डेब्यू बॉबी देओल की फिल्म 'करीब' से किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मनोज बाजपेयी
- फोटो : फेसबुक
नेहा और मनोज वाजपेयी की पहली मुलाकात फिल्म 'करीब' के रिलीज के बाद हुई थी। नेहा की फिल्म 'करीब' और मनोज की फिल्म 'सत्या' एक साथ ही रिलीज हुई थी। हालांकि, ये उनकी दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी दिल्ली की एक लड़की के साथ हुई थी। लेकिन दोनों के बीच रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और तलाक हो गया। इसके बाद, उन्होंने एक्ट्रेस नेहा के साथ शादी की।
विज्ञापन
5 of 5
मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी ने फिल्म ‘सत्या’ के बाद ‘कौन’, ‘शूल’, ‘जुबैदा’, ‘पिंजर’, ‘एलओसी कारगिल’, ‘राजनीति’, ‘आरक्षण’, ‘स्पेशल 26’, ‘अलीगढ़’, ‘सोनचिरैया’, ‘गली गुलियां’ सहित अनेक फिल्मों में काम किया। फिल्मों के अलावा मनोज बाजपेयी इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर व्यस्त हैं। प्राइम वीडियो पर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ में उनके किरदार श्रीकांत तिवारी को काफी पसंद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।