फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manoj Bajpai Birthday: आसान नहीं था मनोज बाजपेयी का फिल्मी सफर, ऐसे बने अभिनय की दुनिया के 'सरदार खान'

Fri, 23 Apr 2021 10:35 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 23 Apr 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
manoj bajpai birthday Manoj Bajpayee film journey is not easy, here how he become 'Sardar Khan' of acting world
मनोज बाजपेयी बर्थडे

फिल्मों में विलेन से लेकर कॉ़मेडी और गंभीर किरदार से मनोज बाजपेयी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज भले ही मनोज बाजपेयी फिल्म इंडस्ट्री का जानामाना चेहरा हैं, लेकिन उनका यहां तक सफर इतना आसान नहीं था।  मनोज का जन्म पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज के छोटे से गांव बेलवा में 1969 को हुआ। उनके पिता खेती किया करते थे। मनोज बाजपेयी ने अपनी जिंदगी में काफी स्ट्रगल किया।

manoj bajpai birthday Manoj Bajpayee film journey is not easy, here how he become 'Sardar Khan' of acting world
manoj bajpayee - फोटो : instagram/manoj bajpayee

मनोज ने अपनी स्कूली पढ़ाई राजा हाईस्कूल, बेतिया जिले से की थी। इसके बाद वह सत्यवती कॉलेज गए, फिर स्नातक की पढ़ाई के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज आ गए। 4 बार नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से खारिज कर दिए जाने के बाद उन्होंने बैरी ड्रामा स्कूल से बैरी जॉन के साथ थियेटर किया।




 
manoj bajpai birthday Manoj Bajpayee film journey is not easy, here how he become 'Sardar Khan' of acting world
Manoj Bajpayee - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'स्वाभिमान' से की। उन्हें फिल्मों में सबसे पहले मौका दिया शेखर कपूर ने। साल 1994 में शेखर कपूर की फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से फिल्मी करियर की शुरुआत की लेकिन उन्हें पहचान मिली साल 1998 में रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'सत्या' से। फिल्म 'सत्या' और 'शूल' के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला है। जबकि फिल्म 'पिंजर' में शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड (स्पेशल ज्यूरी) भी मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
manoj bajpai birthday Manoj Bajpayee film journey is not easy, here how he become 'Sardar Khan' of acting world
Manoj Bajpayee

मनोज बाजपेयी ने बचपन में ही तय कर लिया था कि उन्हें एक एक्टर बनना है। 17 साल की उम्र में उन्होंने इस बात का एलान कर दिया था।  मनोज बताते हैं कि वो एक्टिंग तो पहले से ही करना चाहते थे लेकिन अमिताभ बच्चन स्टारर 'जंजीर' देखने के बाद उन्हें लगा कि वो अब एक्टिंग के अलावा कुछ और नहीं कर पाएंगे।  जिस समय उन्होंने एक्टर बनने का सपना सजा लिया था उस दौरान उनके अपने गांव में थिएटर नहीं हुआ किया करते थे।  लेकिन उन्होंने मन बना लिया था और उन्होंने इसके लिए लिटरेचर का सहारा लिया था। 

विज्ञापन
manoj bajpai birthday Manoj Bajpayee film journey is not easy, here how he become 'Sardar Khan' of acting world
मनोज बाजपेयी

बता दें कि मनोज बाजपेयी की दो शादियां हुईं हैं। पहली शादी उनकी साल 1990 में हुई थी। हालांकि उनकी ये शादी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई थी। इसके बाद उन्होंने साल 2006 में बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना रजा के साथ हुई।  जिससे उनकी एक बेटी भी है और अब दोनों साथ में काफी खुश हैं। शबाना को नेहा के नाम से भी जाना जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed