बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सलमान खान का जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। उनके फैंस बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान का क्रेज सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलता है। तभी तो भाई जान ट्रेंड में बने रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन के बीच सेलेब्स अपना समय घर पर ही काट रहे हैं। इस बीच सलमान के आलीशान बंगले की झलकियां हम आपको दिखाते हैं।
हर सुविधा से लैस है सलमान खान का पनवेल वाला फार्महाउस, देखें अंदर की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान का फार्महाउस बेहद शानदार है, जिसे उम्दा तरीके से सजाया गया है। यहां सलमान खुद रिलैक्स करने के लिए आते हैं। कई बार उन्हें अपने खास दोस्तों और परिवारजनों के साथ देखा गया है। ये फार्महाउस नवी मुंबई के पनवेल में है। सलमान अक्सर अपना हॉलीडे अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहीं बिताने आते हैं।
पनवेल में स्थित सलमान खान के इस फार्महाउस का नाम ‘अर्पिता फार्म्स’ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फार्महाउस करीब 150 एकड़ में बसा है, जिसमें खेती से लेकर घुड़सवारी तक होती है। पूरे फार्महाउस में हरियाली है, साथ ही स्विमिंग पूल भी। पालतू जानवरों के लिए एक एरिया में घर बनाया गया है।
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)
2020 में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जब लॉकडाउन लगाया गया था तो सलमान अपने कुछ खास दोस्तों के साथ यहीं रुके थे। लॉकडाउन के दौरान सलमान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसमें वो कभी खेती करते तो कभी शूटिंग करते नजर आए थे।
सलमान के पनवेल स्थित फार्महाउस पर कई चीजों के इंतजाम है। इसके साथ ही वह यहां साइकिल चलाते हुए भी दिखाई देते हैं। इसके लिए अलग से ट्रैक बनाया गया है। सलमान खान ने सभी सुविधाओं का प्रबंधं करवाया है। यहां एक बड़ा सा जिम है, जिसमें वर्कआउट करने के लिए तरह-तरह के चीजें उपलब्ध हैं।
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)