{"_id":"62aaa4c617aac83512133730","slug":"birthday-special-mithun-chakraborty-struggle-days-when-he-danced-at-big-parties-for-food","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mithun Chakraborty Birthday: रोजी-रोटी के लिए पार्टियों में डांस करते थे मिथुन, इस फिल्म ने बदली 'डिस्को किंग' की किस्मत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mithun Chakraborty Birthday: रोजी-रोटी के लिए पार्टियों में डांस करते थे मिथुन, इस फिल्म ने बदली 'डिस्को किंग' की किस्मत
मायानगरी मुंबई की चकाचौंध भरी दुनिया में रोजाना कई लोग कुछ कर गुजरने का और बड़ा सितारा बनकर चमकने का सपना लेकर आते हैं। बहुतों के सिर पर स्टार्स का ताज सजता है, लेकिन कईयों को मायूस होकर बैरंग लौटना भी पड़ जाता है। आज से करीब 40 साल पहले आंखों में एक बड़ा स्टार बनने का सपना लेकर मिथुन भी मायानगरी में आए थे। कड़ी मेहनत के बाद आज वह जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है। बॉलीवुड में शोहरत हासिल कर चुके मिथुन आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अभिनेता को कौन-कौन सी कठिन परीक्षाओं का समना करना पड़ा था आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं।
2 of 7
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं, एक वो जिन्हें स्टारडम विरासत में मिलता है, दूसरे वो जिनको जिंदगी में एक मुकाम हासिल करने के लिए खूब तलवे घिसने पड़ते हैं तब जाकर उन्हें शोहरत मिलती है। मिथुन भी इन्हीं में से एक हैं। जिंदगी में संघर्ष कई तरह का होता है, लेकिन जब आपके पास खाने के लिए रोटी और सिर छुपाने के लिए छत न हो तो हालात कैसे होते हैं इसे मिथुन से बेहतर कोई नहीं जान सकता है।
3 of 7
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : mithunhotels.com
मिथुन चक्रवर्ती जब फिल्मों में बड़ा हीरो बनने का ख्वाब पाले मायानगरी में पहुंचे तो उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। कई बार ऐसा हुआ कि जब सोने के लिए जगह नहीं मिली तो वह कभी गार्डन में तो कभी हॉस्टल के बाहर सोते थे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उनके दोस्त ने अभिनेता को जिमखाना क्लब की मेंबरशिप ही इसलिए दिलाई थी कि वह सुबह उठकर वहां बाथरुम का इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुबह उठकर फ्रेश होने के बाद वह काम की तलाश में भटकते रहते थे। दिन में खाना मिलेगा या नहीं ये नहीं पता होता था। हालात ये हो गए थे कि अभिनेता के मन में सुसाइड तक करने का ख्याल आने लगा था। लेकिन फिर भी उन्होंने कभी भी सपना देखना नहीं छोड़ा और हमेशा हकीकत का सामना किया।
विज्ञापन
5 of 7
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
1975 से 76 के दौर में अपनी स्किन टोन की वजह से उन्हें कई बार रिजेक्शन का समना करना पड़ा। तब मिथुन दा ने सोचा कि वह डांस अच्छा कर सकते हैं। तब उन्होंने अच्छी फाइटिंग और मार्शल आर्ट पर ध्यान देना शुरू किया। वह हमेशा सोचते थे कुछ ऐसा करूं जिससे लोगों का ध्यान मेरे रंग पर ना जाकर मेरे पैरों पर जाए और फिर उन्होंने अपने डांस स्किल्स पर ज्यादा ध्यान दिया। तब उन्होंने बड़ी-बड़ी पार्टियों में डांस करके अपना पेट भरना शुरू किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।