फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों से ज्यादा विवादों के लिए मशहूर हैं आदित्य पंचोली, दो बार लग चुका है दुष्कर्म का आरोप

Mon, 04 Jan 2021 09:50 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 04 Jan 2021 09:50 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special of Aditya Pancholi And His Life Story
आदित्य पंचोली - फोटो : फाइल

अभिनेता, निर्माता और गायक आदित्य पंचोली का जन्म 4 जनवरी 1965 को मुंबई में हुआ था। वह मुख्य अभिनेता के तौर पर सफल नहीं हो सके लेकिन सहायक कलाकार के रुप में उन्होंने खूब नाम कमाया। इसके अलावा निगेटिव किरदारों में भी उन्हें काफी पसंद किया गया। हालांकि आदित्य अपने फिल्मी करियर के ज्यादा विवादों के चलते चर्चा में रहे हैं। कभी पड़ोसी से मारपीट, कभी डीजे बाउंसर पर हमला, यहां तक कि उन पर दो महिलाओं ने दुष्कर्म का भी आरोप लगाया।

Birthday Special of Aditya Pancholi And His Life Story
परिवार के साथ आदित्य - फोटो : फाइल

फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले आदित्य पंचोली ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही अपने से छह साल बड़ी जरीना वहाब से शादी कर ली थी। शादी के बाद आदित्य को फिल्में मिली और जरीना हाउस वाइफ बन गईं। 

Birthday Special of Aditya Pancholi And His Life Story
Aditya Pancholi, Kangana Ranaut - फोटो : फाइल

कुछ साल पहले आदित्य और उनसे 20 साल छोटी कंगना रणौत के अफेयर की खबरें उड़ी थीं। कंगना उस समय करियर बना रही थीं और आदित्य उनके मेंटर थे। फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। ये काफी चर्चा में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special of Aditya Pancholi And His Life Story
aditya pancholi

एक नामचीन अभिनेत्री ने आदित्य पंचोली पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया। अभिनेत्री ने अपने बयान में कहा था कि आदित्य पंचोली ने उन्हें ड्रग्स दिए और उनका रेप किया। इसके महिला ने ये भी आरोप लगाया कि पंचोली उससे मारपीट किया करते थे।

विज्ञापन
Birthday Special of Aditya Pancholi And His Life Story
Aditya Pancholi - फोटो : फाइल

दुष्कर्म का आदित्य पंचोली पर ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी वह एक मशहूर अभिनेत्री के साथ रिलेशन में थे। तब उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने अभिनेत्री की 15 साल की नौकरानी के साथ दुष्कर्म किया। 

जब इस बात से नाराज होकर ऋषि कपूर को पीटने निकले थे संजय दत्त, नीतू कपूर ने किया था बीच बचाव

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed