फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो पत्नियां और 6 बच्चे, ऐसा है धर्मेंद्र का पूरा परिवार, जानिए कौन क्या करता है?

Sun, 08 Dec 2019 06:47 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 08 Dec 2019 06:47 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special of Dharmendra Meet his all family  member
Dharmendra - फोटो : Social Media

शोले', 'सोने पे सुहागा', 'गुलामी', 'मेरा गांव मेरा देश', 'चुपके चुपके', 'राम बलराम' जैसी हिट फिल्में देने वाले अभिनेता धर्मेंद्र आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके हम आपको एक साथ धर्मेंद्र के पूरे परिवार से मिलवा रहे हैं...

Birthday Special of Dharmendra Meet his all family  member
Dharmendra - फोटो : Social Media

धमेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं। 1954 में 19 साल की उम्र में धर्मेंद की शादी उनसे हुई थी। धर्मेंद्र और प्रकाश के चार बच्चे हैं, अजय सिंह (सनी), विजय सिंह (बॉबी), विजेता और अजेता देओल हुए। धर्मेंद्र ने दूसरी शादी एक्ट्रेस हेमा मालिनी से 2 मई, 1980 को की। हेमा से उन्हें दो बेटियां ईशा और आहना हैं। बता दें कि इस समय उनके सभी बच्चे शादीशुदा हैं। कोई देश में है तो कोई विदेश में बसा है।

Birthday Special of Dharmendra Meet his all family  member
Sunny Deol And Bobby Deol - फोटो : Social Media

अजय सिंह (सनी देओल) सबसे बड़े बेटे हैं। इनका जन्म 19 अक्टूबर 1956 को सहनेवाल, लुधियाना (पंजाब) में हुआ था। सनी देओल की वाइफ पूजा लाइमलाइट से दूर रहती हैं और इन दोनों के दो बेटे हैं- करण और राजवीर। करण फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। विजय सिंह (बॉबी देओल) का जन्म 27 जनवरी 1967 को हुआ था। बॉबी देओल ने अपनी बचपन की दोस्त तान्या आहूजा से लव मैरिज की है और इनके दो बेटे आर्यमान और धरम हैं। तान्या बिजनेस वूमेन हैं और होम डेकोर का काम करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special of Dharmendra Meet his all family  member
प्रकाश कौर

सनी और बॉबी की सगी बहनें अजिता और विजेता देओल हैं। दोनों मां प्रकाश कौर की तरह हमेशा लाइम लाइट से दूर रहीं। दोनों को कभी किसी फैमिली फंक्शन में भी नहीं देखा गया। पता चला है कि अब दोनों बहनें कैलिफोर्निया(यूएस) में शिफ्ट हो गई हैं। अजीता धर्मेंद और प्रकाश कौर की बेटी हैं। उसकी शादी किरण चौधरी से हुई थी। किरण 1000 Decorative Designs from India नामक एक बुक के ऑथर हैं। अजीता का निक नेम लल्ली है। विजेता के नाम से धर्मेंद्र ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला है- 'विजेता प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड' है। विजेता की शादी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि वो भी अपनी बहन अजीता के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Birthday Special of Dharmendra Meet his all family  member
धर्मेंद्र

ईशा देओल का जन्म 2 नवम्बर 1982 को हुआ। वह धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी हैं। उसने 2002 में 'कोई मेरे दिल सौ पूछे' से बालीवुड में अपनी अदाकारी की शुरूआत की। मुम्बई के प्रसिद्ध कारोबारी भरत तख्तानी के साथ 29 जुलाई 2012 को ईशा ने शादी की। आहना देओल का जन्म 28 जुलाई 1985 को हुआ। वह धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी हैं और ओडिसी नृत्यांगना है। आहना ने फरवरी 2014 में बिज़नेस मैन वैभव कुमार से शादी की थी। आहना ना तुम जानो ना हम मूवी में नजर आई थीं।

इस एक्ट्रेस के कहने पर धर्मेंद्र ने छोड़ दी थी शराब, महक को छिपाने के लिए खाते थे प्याज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed