देव आनंद की पत्नी कल्पना कार्तिक का जन्म 19 सितंबर साल 1931 को लाहौर में हुआ था। कल्पना का असली नाम मोना था लेकिन फिल्मों में आते ही निर्देशक चेतन आनंद ने उन्हें नया नाम दे दिया था। देव आनंद और कल्पना की शादी का किस्सा बहुत चर्चित हुआ था। कैसे लंच ब्रेक में दोनों ने शादी रचा थी, ये जानना बड़ा दिलचस्प है।
सुरैया के मना करने पर टूटा था देव आनंद का दिल, लंच ब्रेक में कल्पना कार्तिक से रचा ली थी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों दिलों पर राज करने वाले देव आनंद का दिल मशहूर अभिनेत्री सुरैया पर आ गया था। देव और सुरैया का प्यार फिल्म विद्या की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। उन्होंने एक हादसे में सुरैया की जान बचाई थी। उस समय सुरैया एक बड़ी अभिनेत्री थीं और देव आनंद अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। लेकिन इसके बावजूद दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबने लगे थे।
अपनी आत्मकथा 'रोमांसिग विद लाइफ' में देव आनंद ने बताया कि, 'काम के दौरान सुरैया से मेरी दोस्ती गहरी होती जा रही थी। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। एक दिन भी ऐसा नहीं बीतता था जब हम एक दूसरे से बात ना करें। अगर आमने- सामने बात नहीं हो पा रही हो तब हम फोन पर घंटों बात करते रहते थे। जल्द ही मुझे समझ आ गया कि मुझे सुरैया से प्यार हो गया है।'
'लेकिन सुरैया की नानी इस प्रेम कहानी में सबसे बड़ी अड़चन थीं। सुरैया के घर में नानी की इजाजत के बगैर कुछ भी नहीं होता था। हमारी प्रेम कहानी की वो विलेन थीं। इसकी सबसे बड़ी वजह थी कि सुरैया मुस्लिम थीं और मैं हिंदू।'
सुरैया और देव आनंद का रिश्ता इस वजह से टूट गया। और फिर उनकी जिंदगी में एंट्री हुई कल्पना कार्तिक की। साल 1954 में फिल्म 'टैक्सी ड्राईवर' के सेट पर देव आनंद फिल्म की कल्पना कार्तिक को देखकर उनकी तरफ आकर्षित हो गए थे। फिल्म के सेट पर ही दोनों के बीच प्यार हुआ। फिर एक दिन दोनों ने लंच ब्रेक में शादी कर ली। अपने जीवन के आखिरी दिनों तक कल्पना कार्तिक, देव आनंद के साथ रही थीं।
'सुशांत के पैसों पर पार्टी किया करती थीं रिया', फार्म हाउस के पूर्व मैनेजर का बड़ा खुलासा