फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत के 'सॉफ्ट पॉर्न' वाले बयान पर उर्मिला मातोंडकर का पलटवार, जवाब में कही ये बात

Fri, 18 Sep 2020 03:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 18 Sep 2020 03:38 AM IST
विज्ञापन
Urmila Matondkar reacts to Kangana Ranaut soft porn star remark
उर्मिला मातोंडकर, कंगना रणौत - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial, kanganaranaut

ड्रग्स मामले पर कंगना रणौत और उर्मिला मातोंडकर के बीच हुई बहस बढ़ती जा रही है। एक इंटरव्यू में कंगना ने उर्मिला को सॉफ्ट पॉर्न अभिनेत्री कह दिया था। कंगना के इस बयान के बाद जहां एक तरफ लोगों ने उनका समर्थन किया तो वहीं कई लोग उनके विरोध में आ गए। कंगना के इस बयान पर अब उर्मिला मातोंडकर ने पलटवार किया है।

Urmila Matondkar reacts to Kangana Ranaut soft porn star remark
कंगना रणौत, उर्मिला मातोंडकर - फोटो : File Photo

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि कंगना रणौत सबूतों के साथ फिल्म इंडस्ट्री के उन लोगों का नाम बताएं जो ड्रग्स लेते हैं। उन्होंने कहा कि मैं सच में चाहती हूं कि कंगना उन लोगों का नाम लेकर पर्दाफाश करें। उनका ये हम पर उपकार होगा।

Urmila Matondkar reacts to Kangana Ranaut soft porn star remark
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial

उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि आज कंगना के पास जो कुछ भी है, पैसा, दौलत और शोहरत उसके लिए उन्हें मुंबई और फिल्म इंडस्ट्री का शुक्रिया अदा करना चाहिए। इतने समय से वो कहा थीं। पहले उन्होंने इन मुद्दों को क्यों नहीं उठाया? पिछले एक महीने से ही वो ये सब बातें बोल रही हैं। आप हमेशा विक्टिम कार्ड क्यों खेलती हैं? आखिर उन्हें बॉलीवुड में हर किसी से परेशानी क्यों है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Urmila Matondkar reacts to Kangana Ranaut soft porn star remark
कंगना रणौत - फोटो : twitter: @KanganaTeam

क्या कहा था कंगना ने
कंगना ने कहा था, 'मुझे स्वयं पर विश्वास है कि मैंने जीवन के साथ समझौता नहीं किया है। मेरे इर्द-गिर्द जो दबाव था, मैं उसके आगे झुकी नहीं हूं। मुझे टिकट के लिए ज्यादा काम नहीं करना पड़ेगा। वह मेरे संघर्षों का मजाक बना रही हैं। वह खुद एक सॉफ्ट पॉर्न स्टार हैं। अपनी एक्टिंग की वजह से नहीं जानी जाती हैं।''

विज्ञापन
Urmila Matondkar reacts to Kangana Ranaut soft porn star remark
सपा सांसद जया बच्चन - फोटो : ANI

दरअसल उर्मिला ने जया बच्चन का सपोर्ट करते हुए कंगना के लिए कहा था कि इस तरह राजनीतिक मामलों में पड़कर कंगना भाजपा का टिकट चाहती हैं। उर्मिला मातोंडकर ने अपने एक इंटरव्यू में हिमाचल को ड्रग्स का गढ़ बताया था। उर्मिला ने कंगना से कहा था- 'पूरा देश ड्रग्स के खतरे का सामना कर रहा है। क्या उन्हें पता है कि जहां से वो आती हैं, यानी हिमाचल प्रदेश खुद ड्रग्स का एक गढ़ है। कंगना को सबसे पहले अपने राज्य से इसकी शुरुआत करनी चाहिए।'

टूटे हुए ऑफिस की फोटो साझा कर भड़कीं कंगना रणौत, बोलीं- क्या यह दुष्कर्म नहीं?

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed