फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#NationalUnemploymentDay ट्रेंड पर कंगना रणौत ने कसा तीखा तंज, कहा- 'रोजगार छीन कर राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मना रहे'

Fri, 18 Sep 2020 02:36 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 18 Sep 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut shares pics of her demolished Mumbai office says this and it turned into a graveyard
कंगना रणौत - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने एक बार फिर बीएमसी द्वारा मुंबई स्थित अपने कार्यालय को गिराए जाने पर भड़ास निकाली। उन्होंने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया कि उनके कार्यालय को गिराकर कई लोगों को बेरोजगार बना दिया और वे लोग अब राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मना रहे हैं।

Kangana Ranaut shares pics of her demolished Mumbai office says this and it turned into a graveyard
कंगना रणौत का ऑफिस - फोटो : ट्विटर

कंगना रणौत ने मुंबई के पाली हिल स्थित अपने प्रोडक्शन कार्यालय के ध्वस्त हिस्से की फोटो साझा कर ट्वीट किया, 'मेरे कर्म स्थान को श्मशान बना दिया। न जाने कितने लोगों का रोजगार छीन लिया, एक फिल्म यूनिट कई सौ लोगों को रोजगार देती है। जब एक फिल्म रिलीज होती है तो थिएटर से लेकर पॉपकार्न बेचने वालों का घर चलता है। हम सबसे रोजगार छीन कर वे लोग आज राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मना रहे हैं।' उनका यह बयान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को बेरोजगारी दिवस पर टिप्पणी माना जा रहा है। 

 

Kangana Ranaut shares pics of her demolished Mumbai office says this and it turned into a graveyard
कंगना रनौत - फोटो : PTI

उन्होंने आगे लिखा कि यह दुष्कर्म है, मेरे सपनों का, मेरे हौसलों का, मेरे आत्मसम्मान का और मेरे भविष्य का। उन्होंने लिखा, एक उम्र बीत जाती है घर बनाने में और तुम आह भी नहीं करते बस्तियां जलाने में।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut shares pics of her demolished Mumbai office says this and it turned into a graveyard
कंगना रनौत - फोटो : PTI

अपने गिराए गए कार्यालय की फोटो साझा करते हुए कंगना ने लिखा, यह देखो क्या से क्या कर दिया मेरे घर को। जो कभी मंदिर था उसे कब्रिस्तान बना दिया, देखो मेरे सपनों को कैसे तोड़ा, क्या यह दुष्कर्म नहीं? अपने ट्वीट के साथ उन्होंने कांग्रेस पार्टी को टैग भी किया। 
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut shares pics of her demolished Mumbai office says this and it turned into a graveyard
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

इससे पहले उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया, 'मैं एक क्षत्राणी हूं। सिर कटा सकती हूं, लेकिन सिर झुका सकती नहीं। राष्ट्र के सम्मान के लिए हमेशा आवाज बुलंद करती रहूंगी। मान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ जी हूं और गर्व से राष्ट्रवादी बनकर जीती रहूंगी। सिद्धांत के साथ कभी समझौता न किया है न कभी करूंगी। जय हिंद।'

पति को 'बदसूरत' कहने वाले पर भड़कीं सोमन कपूर, बोलीं- ऐसी बातें सुनना बहुत दर्दनाक

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed