सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पति को 'बदसूरत' कहने वाली लड़की पर भड़कीं सोनम कपूर, बोलीं- 'ऐसी बातें सुनना बहुत दर्दनाक'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 18 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor blasts an influencer for calling her husband Anand Ahuja the ugliest
सोनम कपूर-आनंद आहूजा - फोटो : instagram

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लोग बॉलीवुड स्टार्स पर बुरी तरह से भड़के हुए हैं। खासकर स्टार्स किड्स को लोग सबसे ज्यादा निशाने पर ले रहे हैं। बीते दिनों जब भाजपा सांसद रवि किशन ने संसद में कहा था 'पड़ोसी देशों से ड्रग्स की तस्करी हो रही है और यह देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही है। ये फिल्म इंडस्ट्री में भी पहुंच चुका है और एनसीबी इसकी जांच कर रही है।' इस पर जया बच्चन ने उन्हें थाली में छेद करने वाला शख्स बता दिया था। बात बढ़ी तो इस पर बॉलीवुड की कुछ हस्तियां जया बच्चन के समर्थन में आ गईं। सोनम कपूर ने यहां तक कह दिया कि वो बड़े होकर जया बच्चन की तरह बनना चाहती हैं। इस बात पर लोगों ने सोनम को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Trending Videos
Sonam Kapoor blasts an influencer for calling her husband Anand Ahuja the ugliest
सोनम कपूर-आनंद आहूजा - फोटो : instagram

सोनम कपूर के साथ लोगों ने उनके पति आनंद आहूजा पर भी भड़ास निकलना शुरू कर दिया। हाल ही में एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ने सोनम कपूर को नेपोटिज्म का असली प्रोडक्ट बताते हुए उनके पति आनंद आहूजा को बदसूरत कह डाला। इस बात पर अभिनेत्री बुरी तरह भड़क गईं और उन्होंने उस शख्स को करारा जवाब दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor blasts an influencer for calling her husband Anand Ahuja the ugliest
सोनम कपूर और आनंद आहूजा - फोटो : फाइल

दरअसल उस इन्फ्लुएंसर ने मैसेज में लिखा, 'आप ज्यादातर इस संदेश को नहीं पढ़ेंगे लेकिन खुद पर शर्म करो। आप पितृसत्ता और नारीवाद के बारे में नकली बातें बोलती हैं। आप जैसी महिलाएं समाज में नकारात्मकता फैलाती हैं। आप अपने पिता के बिना कुछ भी नहीं हैं। मुझे खुशी है कि भारत में भारतीय समुदाय के साथ-साथ दुनिया भर में भी लोगों को ये एहसास होने लगा है। अब आप जैसी तथाकथित "अभिनेत्रियों" को अनदेखा किया जा रहा है। आप यह भी नहीं जानती कि एक्टिंग कैसी की जाती है। भाई-भतीजावाद का शुद्ध उत्पाद। एक और बात, आपको लगता है कि आपके पति हॉट हैं? मुझे लगता है कि आपको उन्हें एक बार और देखना चाहिए क्योंकि वह सबसे बदसूरत हैं।'

Sonam Kapoor blasts an influencer for calling her husband Anand Ahuja the ugliest
स्क्रीनशॉट - फोटो : इंस्टाग्राम

इस पर जवाब देते हुए सोनम कपूर ने लिखा, 'ये लड़की अमेरिका की इन्फ्लुएंसर है और मुझसे ऐसी बातें कह रही है। क्या लोगों का दिमाग ऐसे काम करता है ? ऐसी बातें सुनना बहुत दर्दनाक होता है। इतनी नाराजगी दिल में रखना इनके लिए ही अच्छा नहीं है।' 

विज्ञापन
Sonam Kapoor blasts an influencer for calling her husband Anand Ahuja the ugliest
सोनम कपूर और आनंद आहूजा - फोटो : फाइल

सोनम कपूर ने कहा कि ये लड़की दरअसल अटेंशन पाना चाहती है। हालांकि कुछ देर बाद इस इन्फ्लुएंसर ने बताया कि उसका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया था। इस दोबारा पाने में उसे काफी कोशिश करनी पड़ी। 

बाइस्कोप: जब ऋषिकेष मुखर्जी ने बना दी अपनी ही हिट फिल्म की रीमेक, अनीता राज की पहली फिल्म
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed