सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ड्रग एंगल सामने आने के बाद सड़क से लेकर संसद तक ये मुद्दा छाया हुआ है। बीते दिनों अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन ने लोकसभा में ड्रग कार्टेल का मुद्दा उठाया। इसके बाद संसद में जया बच्चन ने इस पर पलटवार किया। बाहर आते ही इस मुद्दे पर बहस और तेज हुई। फिर बात भोजपुरी इंडस्ट्री पर भी आ गई। बॉलीवुड निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कहा कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में फैली अश्लीलता पर भी बात होनी चाहिए। अब अनुभव सिन्हा को भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने करारा जवाब दिया है।
'भोजपुरी में नंगा नाच तो क्या बॉलीवुड में पूजा होती है', अक्षरा सिंह ने अनुभव सिन्हा को दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अनुभव सिन्हा ने रवि किशन को जवाब देते हुए लिखा था कि 'बड़ा आभारी हूं भाई रवि किशन का कि संसद में बॉलीवुड और नशे पर बातचीत की। थोड़ी बात भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की भी करें। पिछले 30 साल से इस भाषा और उस कला के सीने पर नंगा नाच करके एक पूरी पीढ़ी में जो अश्लीलता का जहर घोला गया है, उस पर भी बात होनी है। जिम्मेदार हैं वो।'
बड़ा आभारी हूँ भाई @ravikishann का कि संसद में बॉलीवुड और नशे पर बात चीत की।
थोड़ी बात भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री की भी करें। पिछले तीस साल से इस भाषा और उस कला के सीने पर नंगा नाच करके एक पूरी पीढ़ी में जो अश्लीलता का ज़हर घोला गया है उस पर भी बात होनी है। ज़िम्मेदार हैं वो।
अब अनुभव सिन्हा के नंगा नांच वाले बयान पर अक्षरा सिंह ने सवाल किया है कि अगर 'भोजपुरी में नंगा नाच होता है तो क्या आपके बॉलीवुड में पूजा होती है?' अक्षरा ने रवि किशन का समर्थन करते हुए एक वीडियो साझा किया है और इसमें उन्होंने अनुभव सिन्हा को खूब लताड़ लगाई है।
वीडियो में अक्षरा सिंह कहती हैं, 'रवि किशन ने जो अपना नाम बनाया है वो नंगा नाच करके नहीं बनाया। पहले आप अपनी इंडस्ट्री में झांकिए फिर किसी दूसरे पर अंगुली उठाइए। अगर इंडस्ट्री में कोई सुधार की बात कर रहा है तो इसमें गलत क्या है। अनुभव सिन्हा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए नंगा नाच शब्द का प्रयोग किया। उन्हें लोग फिल्म 'थप्पड़' के लिए जानते हैं और ऐसा भी सुना है कि वो महिला सशक्तिकरण के लिए काम करते हैं। लेकिन वो ऐसी भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। वो तो आपनी मातृभाषा को ही गाली दे रहे हैं।'
View this post on Instagram
A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on
अनुभव सिन्हा पर निशाना साधते हुए अक्षरा सिंह ने आगे कहा, 'मैंने सुना है कि आप बनारस से हैं। गर्व होता है कि आप हमारे क्षेत्र से हैं। लेकिन अनुभव सिन्हा की जानकारी के लिए बता हूं कि गुमनाम भोजपुरी इंडस्ट्री को पहचान दिलाने में रवि किशन की बहुत बड़ी भूमिका रही है। भोजपुरी इंडस्ट्री ने बिना किसी की मदद के अपनी पहचान बनाई है। मैं मानती हूं कि हर भाषा में कुछ फिल्में वैसी बनती हैं लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री ने अच्छी फिल्में भी दी हैं।'

कमेंट
कमेंट X