फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान और अक्षय सहित कई बड़े कलाकारों के साथ रिमी सेन ने किया काम, अब हैं फिल्मी पर्दे से दूर

Thu, 17 Sep 2020 10:55 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 17 Sep 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Rimi Sen birthday special know unknown facts about Golmaal actress
रिमी सेन - फोटो : instagram: subhamitra03

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रिमी सेन अपना जन्मदिन 21 सितंबर को मनाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन अब रिमी सेन लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्होंने अजय देवगन, अक्षय कुमार और सलमान खान सहित कई बड़े कलाकारों के साथ सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया और दर्शकों के दिलों को जीता है। रिमी सेन के जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खास तथ्य...

Rimi Sen birthday special know unknown facts about Golmaal actress
रिमी सेन - फोटो : instagram: subhamitra03

रिमी सेन का जन्म 21 सितम्बर 1981 को कोलकाता में हुआ था। उनका असली नाम शुभोमित्रा सेन हैं, लेकिन अभिनय की दुनिया में कदम रखने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर रिमी रख लिया था। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई कोलकाता से ही की थी। ग्रेजुएशन की पढ़ाई खत्म करने के बाद रिमी सेन ने मुंबई का रुख किया। मुंबई में उन्होंने लंबे समय तक मॉडलिंग की। साथ ही कई विज्ञापनों के लिए भी काम किया। 

Rimi Sen birthday special know unknown facts about Golmaal actress
रिमी सेन - फोटो : instagram: subhamitra03

रिमी सेन पहली बार बाल कलाकार के तौर पर बंगाली फिल्म 'दामू' में नजर आईं थीं। इसके बाद वह तेलुगु फिल्म में नजर आईं। वहीं रिमी सेन की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हंगामा' थी। यह फिल्म साल 2003 में आई थी, जिसे दर्शकों को द्वारा खूब पसंद किया गया था। इसके बाद रिमी सेन ने 'बागबान', 'धूम', 'फिर हेरा फेरी' और 'गोलमाल' सहित कई फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rimi Sen birthday special know unknown facts about Golmaal actress
रिमी सेन - फोटो : instagram: subhamitra03

रिमी सेन की इन सभी फिल्मों ने बड़े पर्दे पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इतना ही नहीं रिमी ने निर्माता के तौर पर फिल्म 'बुधिया सिंह' में भी काम किया। शानदार फिल्मों में काम करने के बावजूद रिमी सेन वह मुकाम नहीं हासिल कर पाईं जिसकी उन्हें उम्मीद थी। वह छोटे पर्दे के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। रिमी सेन 'बिग बॉस 9' का हिस्सा थीं। 

विज्ञापन
Rimi Sen birthday special know unknown facts about Golmaal actress
रिमी सेन - फोटो : instagram: subhamitra03

'बिग बॉस 9' में वह लंबे समय तक शो में अपने खेल और रणनीति की वजह से चर्चा में रही थीं। बिग बॉस में ज्यादा दिन तक टिके रहने के बावजूद भी रिमी सेन का करियर आगे नहीं बढ़ पाया। धीरे-धीरे वह फिल्मों से गायब होती चल गईं। इतनी ही नहीं रिमी सेन ने राजनीति में भी अपनी रुचि दिखाई और साल 2017 में भाजपा ज्वाइन कर ली। हालांकि राजनीति में भी रिमी ज्यादा सक्रिय नहीं हैं।


पढ़ें: अनुराग कश्यप ने कंगना से कहा- 'चीन पर कर लें चढ़ाई', भड़की अभिनेत्री के साथ शुरू हुई जुबानी जंग
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed