बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का इन दिनों कई फिल्मी सितारों के साथ विवाद देखने को मिल रहा है। अक्सर ट्विटर पर उनकी जुबानी जंग कई कलाकारों के साथ देखने को मिलती है। अब इस कड़ी में बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप का नाम भी जुड़ा गया है। अनुराग कश्यप ने कंगना को लेकर कटाक्ष किया जिसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई।
अनुराग कश्यप ने कंगना रणौत से कहा- 'चीन पर कर लें चढ़ाई', भड़की अभिनेत्री के साथ शुरू हुई जुबानी जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कंगना रणौत ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मैं एक क्षत्राणी हूं। सिर कटा सकती हूं, लेकिन सिर झुका सकती नहीं! राष्ट्र के सम्मान के लिए हमेशा आवाज बुलंद करती रहूंगी। मान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ जी हूं और गर्व से राष्ट्रवादी बनकर जीती रहूंगी! सिद्धांत के साथ नहीं कभी समझौता की हूं, ना ही कभी करूंगी!' कंगना के इसी ट्वीट पर अनुराग कश्यप ने कटाक्ष किया।
मैं एक क्षत्राणी हूं। सर कटा सकती हूं, लेकिन सर झुका सकती नहीं! राष्ट्र के सम्मान के लिए हमेशा आवाज़ बुलंद करती रहूंगी। मान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ जी हूं और गर्व से राष्ट्रवादी बनकर जीती रहूंगी! सिद्धांत के साथ नहीं कभी समझौता की हूं नहीं कभी करूंगी! जय हिंद ।
अनुराग कश्यप ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बस एक तू ही है बहन- इकलौती मणिकर्णिका। तू न चार पांच को ले के चढ़ जा चीन पर। देखो कितना अंदर तक घुस आए हैं। दिखा दे उनको भी कि जब तक तू है इस देश का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। तेरे घर से एक दिन का सफर है बस एलएसी का। जा शेरनी। जय हिंद।' अनुराग कश्यप के इस ट्वीट पर कंगना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
बस एक तू ही है बहन - इकलौती मणिकर्णिका । तू ना चार पाँच को ले के चढ़ जा चीन पे।देखो कितना अंदर तक घुस आए हैं । दिखा दे उनको भी कि जब तक तू है इस देश का कोई बाल भी बाँका नहीं कर सकता। तेरे घर से एक दिन का सफ़र है बस LAC का । जा शेरनी। जय हिंद । https://t.co/PZA6EFSKQj
कंगना रणौत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'ठीक है मैं बॉर्डर पर जाती हूं आप अगले ओलम्पिक में चले जाना, देश को गोल्ड मेडल्स चाहिए... हा हा हा, यह सब कोई बी ग्रेड फिल्म नहीं है, जहां कलाकार कुछ भी बन जाता है, आप तो अन्योक्ति की लिटरली लेने लगे, इतने मंदबुद्धि कब से हो गए, जब हमारी दोस्ती थी तब तो काफी चतुर थे।'
ठीक है मैं बॉर्डर पे जाती हूँ आप अगले अलिम्पिक्स में चले जाना, देश को गोल्ड मडेलस चाहिए हा हा हा यह सब कोई बी ग्रेड फ़िल्म नहीं है जहां कलाकार कुछ भी बन जाता है, आप तो मेटफ़ॉर्ज़ को लिटरली लेने लगे, इतने मंदबुद्धि कबसे हो गए, जब हमारी दोस्ती थी तब तो काफ़ी चतुर थे🙂 https://t.co/TZVAQeXJ43
इसके जवाब में अनुराग कश्यप ने लिखा, 'तेरी जिंदगी ही अब अन्योक्ति हो गई है बहन। हर कही बात भी अन्योक्ति है। हर इल्ज़ाम अन्योक्ति है। इतना अन्योक्ति दे मारा है तुमने ट्विटर पर कि जनता, बेरोजगारी जनरेटर को तुम्हारा डॉयलॉग राइटर कहने लग गई है। जब की मुझसे अच्छा कोई नहीं जानता तुम कितना अच्छा सुधार करती हो।'
तेरी ज़िंदगी ही अब metaphor हो गयी है बहन।हर कही बात भी metaphor है।हर इल्ज़ाम metaphor है। इतना metaphor दे मारा है तुमने Twitter पे कि जनता,बेरोज़गारी generator को तुम्हारा dialogue राइटर कहने लग गयी है।जब की मुझसे अच्छा कोई नहीं जानता तुम कितना अच्छा improvise करती हो। https://t.co/1ibyhRfhks

कमेंट
कमेंट X