फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माता-पिता की शादी से दो साल पहले हुआ था श्रुति हासन का जन्म, नशे की वजह से करियर को हुआ नुकसान

Tue, 28 Jan 2020 05:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 28 Jan 2020 05:37 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special of shruti haasan her film career and facts
Shruti Haasan - फोटो : Social Media

अभिनेता कमल हासन और सारिका के बेटी श्रुति हासन साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में नजर आ चुकीं है। हालांकि श्रुति अपने पिता का तरह पहचान नहीं बना पाईं लेकिन वो हमेशा से सुर्खियों में रहीं। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि श्रुति का जन्म अपने माता-पिता की शादी से दो साल पहले हो गया था। आज श्रुति का जन्मदिन है।

Birthday Special of shruti haasan her film career and facts
shruti haasan

श्रुति हासन ने अपनी स्कूली पढ़ाई चेन्नई से की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के सेंट एंड्रू कॉलेज से साइकोलॉजी विषय से कॉलेज पूरा किया। म्यूजिक सीखने के लिए श्रुति कैलिफोर्निया भी गईं। उन्होंने अपने पिता की फिल्म चाची 420 में एक गाना भी गाया है। श्रुति ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार फिल्म 'हे राम' से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'लक' से अपना सफर लीड एक्टर के तौर पर शुरू किया। उन्होंने 'दिल तो बच्चा है जी', 'रमैया वस्तावैया', 'वेलकम बैक' और 'गब्बर' जैसी फिल्में कीं। लेकिन इनमें उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली।

Birthday Special of shruti haasan her film career and facts
Kamal Haasan - फोटो : Social Media

कमल हासन और सारिका दोनों 'लिव इन रिलेशनशिप' में थे। इस बीच सारिका प्रेग्नेंट हो गईं और उन्होंने श्रुति हासन को जन्म दिया। बेटी के जन्म के दो साल बाद सारिका ने साल 1988 में कमल हासन से शादी कर ली। शादी के बाद सारिका ने फिल्मों से दूरी बना ली। 1991 में उनकी दूसरी बेटी अक्षरा का जन्म हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special of shruti haasan her film career and facts
माइक कॉर्सेल, श्रृति हासन - फोटो : instagram

श्रुति हासन की लव लाइफ काफी उलझी रही। वो विदेशी ब्यॉयफ्रेंड माइकल कॉरसेल के साथ कुछ समय तक रिलेशन में रहीं। लेकिन आपसी मतभेद की वजह से उनका ये रिश्ता टूट गया। एक इंटरव्यू में श्रुति ने कहा था, 'मुझे किसी भी तरह की शिकायत नहीं है। ये मेरे लिए अच्छा अनुभव रहा है। मैंने काफी कुछ सीखा है और ये मेरे लिए काफी सीखने वाला अनुभव रहा लेकिन मुझे हमेशा से एक अच्छे प्यार की तलाश रही है और मुझे यह एलान करते हुए खुशी होगी कि ये वो एक चीज है जिसका मुझे हमेशा से इंतजार रहा है।'

विज्ञापन
Birthday Special of shruti haasan her film career and facts
shruti haasan - फोटो : social media

ब्रेकअप के बाद श्रुति बुरी तरह टूट गई थीं और उन्हें शराब की लत लग गई। एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा था कि वो शराब की आदी हो गईं थीं। शराब की लत की वजह से उनके करियर पर असर पड़ा। यह असर इतना ज्यादा था कि उन्हें कुछ समय के लिए अभिनय से ब्रेक लेना पड़ा।

आयुष्मान को 'गे' के किरदार में देखकर कैसा था बेटे का रिएक्शन, जवाब सुनकर भर आईं मां की आंखें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed