फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spl: शादी के बावजूद लिव इन रिलेशनशिप में था ये सेलिब्रिटी, पत्नी ने कर दिया था केस

Wed, 04 Apr 2018 06:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Apr 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
birthday special Prabhu Deva life unknown facts
प्रभुदेवा

एक्टर, डायरेक्टर, कोरियोग्राफर प्रभुदेवा आज 44 साल के हो चुके हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। प्रभुदेवा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कोरियोग्राफर की थी। उनके फैन उन्हें भारत का माइकल जैक्सन मानते हैं। वह दो बार बेस्ट कोरियोग्राफर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड और एक बार फिल्मफेयर अवॉर्ड भी हासिल कर चुके हैं।

birthday special Prabhu Deva life unknown facts
Prabhu deva

प्रभुदेवा का जन्म साल 1973 को कर्नाटक के मैसूर में हुआ था। उनके पिता 'मुरुग सुन्दर' साउथ के मशहूर कोरियोग्राफर थे। उन्हीं से प्रभु ने डांस सीखा। साल 2009 में बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में फिल्म 'वॉन्टेड' से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में प्रभु ने सलमान खान के साथ डांस भी किया था। इसके बाद 'राउडी राठौर', 'एक्शन जैक्सन', 'दबंग-3' जैसी कई फिल्में बनाईं।

birthday special Prabhu Deva life unknown facts
प्रभु देवा

डांस के सुपरस्टार प्रभुदेवा के बारे में हर कोई जानता है लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। प्रभुदेवा की निजी जिन्दगी काफी विवादों से भरी हुई है। दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस नयनतारा की वजह से प्रभुदेवा की शादी टूट गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special Prabhu Deva life unknown facts
प्रभुदेवा

खबरों की मानें तो नयनतारा प्रभुदेवा को बहुत प्यार करती थीं, प्रभुदेवा के लिए उनके प्यार का आलम यह था कि उन्होंने अपना ईसाई धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपना लिया था। बताया जाता है कि प्रभुदेवा और नयनतारा काफी दिनों तक लिव इन में भी थे।

विज्ञापन
birthday special Prabhu Deva life unknown facts
Prabhu deva
प्रभुदेवा की शादी रामलता से हुई। उन्होंने शादी के बाद अपना नाम लता कर लिया था। प्रभुदेवा की पत्नी को जब इन दोनों के रिलेशन के बारे में पता चला तो वह काफी नाराज हुईं और साल 2010 में फैमिली कोर्ट में याचिका दायर कर दी। उन्होंने प्रभुदेवा के ऊपर नयनतारा से दूर रहने के लिए दबाव भी बनाना शुरू कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed